Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से बांद्रा पुलिस थाने में पूछताछ की जा रही है.

Saif Ali Khan

सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार.

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से बांद्रा पुलिस थाने में पूछताछ की जा रही है.

पूछताछ में जुटी पुलिस

आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर मुंबई डीसीपी ने बताया कि फिलहाल जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया है, उसे पुलिस स्टेशन लाया गया है. आरोपी पर पहले से कुछ मामले दर्ज हैं. उससे पूछताछ की जा रही है.

सैफ अली खान पर किया था हमला

बता दें कि फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा वेस्ट  स्थित घर में 16 जनवरी की रात आरोपी चोरी के उद्देश्य से घुसा था, इस दौरान पहले घर में मौजूद नौकरानी से उसकी बहस हुई, तभी सैफ अली खान वहां पहुंचे और हाथापाई शुरू हो गई, जिसमें आरोपी ने सैफ अली खान पर चाकू से कई वार किए थे. इस हमले में सैफ अली खान को 6 जगहों पर घायल हो गए थे. बाद में उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital