Bharat Express DD Free Dish

मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे PM मोदी, प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम ने भेजा आमंत्रण, जानें क्या कहा

PM Modi Mauritius Visit: पीएम मोदी मार्च में मॉरीशस की यात्रा पर जाएंगे. उन्हें 12 मार्च को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में हिस्सा लेना है. वहांं के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने भेजा न्योता..

pm modi visit to mauritius
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

PM Modi Mauritius Visit: मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने संसद में एक अहम बयान दिया. अपने देश के 57वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की जानकारी दी. आज डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने कहा- ‘हमें खुशी है कि इस विशेष दिन पर पीएम मोदी हमारे देश में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए हैं और उन्होंने आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है.’

प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने कहा, “यह हमारे लिए एक बहुत बड़ी बात है कि एक बहुत प्रतिष्ठित और सम्मानित व्यक्ति (नरेंद्र मोदी) ने हमारे राष्ट्रीय दिवस पर भाग लेने के लिए समय निकाला है, जबकि उनके बहुत व्यस्त यात्रा कार्यक्रम में फ्रांस और अमेरिका की यात्राएँ शामिल हैं.”

डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने पीएम मोदी के मॉरीशस आगमन को दोनों देशों के बीच मजबूत और गहरे संबंधों का प्रतीक बताया. उनके अनुसार, यह यात्रा दोनों देशों के बीच लगातार बढ़ते दोस्ती और सहयोग को दर्शाता है, जो नागरिकों के लिए लाभदायक होगा. उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी के दौरे से भारत-मॉरीशस के रिश्ते और भी मजबूत होंगे और इससे आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण संदेश जाएगा.

डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने पीएम मोदी द्वारा आमंत्रण को स्वीकार करने के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह हमारी देश की साख और मान-सम्मान का प्रतीक है कि एक वैश्विक नेता हमारे राष्ट्रीय उत्सव में भाग लेने आएंगे. यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम इस ऐतिहासिक अवसर पर पीएम मोदी को अपने बीच देखेंगे.

भारत-मॉरीशस के रिश्ते ऐतिहासिक

भारत और मॉरीशस के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध बहुत गहरे रहे हैं. भारत ने हमेशा मॉरीशस को अपना सशक्त मित्र और साझीदार माना है, और पीएम मोदी की यात्रा से ये रिश्ते और भी प्रगाढ़ होंगे. इस यात्रा के माध्यम से भारत और मॉरीशस के बीच व्यापार, शिक्षा, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में सहयोग को नया आयाम मिलेगा.

यह भी पढ़िए: भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा— आतंकवाद को सामान्य न बनाए बांग्लादेश, वरना खुद ही दंश झेलेगा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read