Bharat Express DD Free Dish

गाजीपुर में आयोजित प्रथम स्वर्गीय राधिका देवी स्मृति प्राइज मनी डे- नाईट राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच BLW वाराणसी ने आजमगढ़ को हराया

गाजीपुर के शेरपुर कला में आयोजित प्रथम स्वर्गीय राधिका देवी स्मृति प्राइज मनी डे- नाईट राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आज दूसरा दिन था, इस दौरान फाइनल मैच बी एल डब्ल्यू वाराणसी और आजमगढ़ की टीम के बीच खेला गया.

आज गाजीपुर के शेरपुर कला में आयोजित प्रथम स्वर्गीय राधिका देवी स्मृति प्राइज मनी डे- नाईट राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आज दूसरा दिन था. इस दौरान फाइनल मैच बी एल डब्ल्यू वाराणसी और आजमगढ़ की टीम के बीच खेला गया. वहीं फाइनल मैच चार सेटों में खेला गया जहां बी एल डब्ल्यू वाराणसी की टीम ने अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आजमगढ को 3/1 से हरा कर मैच जीत लिया.

फाइनल मैच के दौरान दोनों ही टीमों ने अपना पूरा दमखम लगा दिया लेकिन बी एल डब्लू वाराणसी की टीम इस मुकाबले को जीत लिया. दोनों टीमों के द्वारा खेले गए इस फाइनल मैच में दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने खेल का भरपूर आनंद लिया.

दोनों टीमों को मिला नगद पुरस्कार

वहीं पुरस्कार वितरण में प्रमुख रूप से समाजसेवी नरेंद्र राय जी, एसडीएम अभिषेक राय, डॉक्टर राहुल राय, समाजसेवी पूजा राय ने बीएलडब्लू वाराणसी के विजेता टीम को ₹31000 नगद और ट्रॉफी प्रदान किया. दुसरे स्थान पर रही आजमगढ़ की टीम को 21000 रुपए के साथ ट्रॉफी दिया गया और आयोजक मंडल ने सभी खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी. इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग व स्थानीय जन मौजूद रहे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read