Bharat Express DD Free Dish

राष्ट्रीय महिला आयोग और अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित की प्रेस कॉन्फ्रेंस

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संयुक्त रूप से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, कानूनी सहायता, कार्यस्थलों पर लैंगिक समानता और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर चर्चा की गई.

press conference on International Women's Day

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहटकर और अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की पूर्व न्यायाधीश एवं उपाध्यक्ष मीरा खड़कर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संयुक्त रूप से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और न्यायिक सहायता पर जागरूकता बढ़ाना था.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला सशक्तिकरण, कानूनी सहायता, कार्यस्थलों पर लैंगिक समानता और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर चर्चा की गई. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग लगातार सक्रिय रूप से काम कर रहा है. वहीं, अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के प्रतिनिधियों ने महिलाओं को न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग देने और कानूनी जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया.

इस अवसर पर विभिन्न महिला अधिवक्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए और महिला अधिकारों को लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता पर बल दिया. कार्यक्रम में महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों पर भी चर्चा की गई और महिलाओं को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए विशेष योजनाओं पर प्रकाश डाला गया. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इस विशेष आयोजन में महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई और समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत पर जोर दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read