सांकेतिक तस्वीर.
न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से निकलकर भागते हुए नजर आए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.5 मापी गई है.
न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड के पश्चिमी तट पर सुबह 7 बजकर 13 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.5 दर्ज की गई.
भूकंप के समय क्या करें?
- खुले मैदान में चले जाएं और इमारतों से दूर रहें.
- टेबल या मजबूत फर्नीचर के नीचे छिपें और सिर को किसी तकिये या हाथ से ढक लें.
- लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, सीढ़ियों का सहारा लें.
- बिजली के तारों, पेड़ों और ऊंची इमारतों से दूर रहें.
भूकंप क्यों आते हैं?
आखिर भूकंप क्यों आते हैं? इसको समझने के लिए सबसे पहले पृथ्वी की संरचना को जानना जरूरी है. हमारी पृथ्वी टैक्टोनिक प्लेट्स पर स्थित है. इन प्लेटों के नीचे तरल पदार्थ का लावा है. जिसपर टैक्टोनिक प्लेट्स तैरती रहती हैं. कई बार ऐसा होता है कि ये प्लेटें आपस में टकरा जाती हैं. बार-बार टकराने से इन प्लेट्स के कोने सिकुड़ जाते हैं या फिर टूटने लगते हैं. जिससे नीचे से निकली ऊर्जा बाहर निकलने के लिए रास्ते खोजती है. जिसमें डिस्टर्बेंस होता है और इसी के बाद भूकंप की स्थिति पैदा होती है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


