Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘India’s Metro Is Better..’, जर्मन व्लॉगर ने की दिल्ली और आगरा मेट्रो की तारीफ, यूं गिनाईं खूबियां

Public Transport in India: जर्मन व्लॉगर एलेक्स वेल्डर ने दिल्ली और आगरा मेट्रो की खूब तारीफ की, इसे यूरोप की मेट्रो से भी बेहतर बताया. प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर, चार्जिंग स्टेशन जैसी सुविधाओं से प्रभावित हुए.

India’s metro system
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

German Vlogger In India: एक जर्मन यात्री एलेक्स वेल्डर ने भारत के सार्वजनिक परिवहन, खासकर दिल्ली और आगरा की मेट्रो सिस्टम की जमकर तारीफ की. वेल्डर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि भारत की मेट्रो यूरोप की मेट्रो से भी बेहतर है.

उन्होंने इसे ‘बहुत ही अच्छा मेट्रो सिस्टम’ बताया और इसकी तुलना जापान, दक्षिण कोरिया और चीन की मेट्रो सुविधाओं से की.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alex Welder (@alexweldertravels)

वेल्डर ने दिल्ली मेट्रो में लगभग 90 प्रतिशत बार सीट मिलने पर आश्चर्य जताया. उन्होंने दिल्ली मेट्रो की प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर, फोन चार्जिंग स्टेशन, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए आरक्षित सीटों जैसी सुविधाओं को सराहा.

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता था कि दिल्ली और आगरा जैसे शहरों में इतनी अच्छी मेट्रो सिस्टम है. दिल्ली में प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर, चार्जिंग प्वाइंट्स और विशेष सीटें देख कर मैं हैरान था.”

इसके अलावा, वेल्डर ने मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध खाने-पीने और शॉपिंग के विकल्पों की भी तारीफ की. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उन्होंने भारतीय शहरों की मेट्रो पर कोई अन्य व्लॉगर का कंटेंट नहीं देखा था, आमतौर पर केवल भीड़-भाड़ वाली सड़कों का ही कंटेंट दिखता है.

वेल्डर के इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने खुद का एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वे मेट्रो के एक spacious कोच में आराम से बैठे हुए दिखे और एक मेट्रो स्टेशन पर खाने के स्टॉल का भी जिक्र किया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital