Bharat Express DD Free Dish

PM Modi Thailand Visit: पीएम मोदी ने म्यांमार के जनरल मिन आंग ह्लाइंग से की मुलाकात, प्रधानमंत्री ने एक्स पर शेयर की तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाइलैंड के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने BIMSTEC Summit में हिस्सा लिया. इस दौरान पीएम मोदी ने म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की.

PM Modi and General Min Aung Hlaing

पीएम मोदी ने म्यांमार के जनरल मिन आंग ह्लाइंग से की मुलाकात.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाइलैंड के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने BIMSTEC Summit में हिस्सा लिया. इस दौरान पीएम मोदी ने म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की. पीएम मोदी ने जनरल मिन आंग ह्लाइंग के साथ हुई बैठक को लेकर एक्स पर जानकारी दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि म्यांमार में आए भूकंप से हुई क्षति पर एक बार फिर से संवेदना व्यक्त की.

पीएम मोदी ने जनरल मिन आंग ह्लाइंग के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने लिखा है कि “बैंकॉक में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की. हाल ही में आए भूकंप के कारण हुई जान-माल की हानि पर एक बार फिर संवेदना व्यक्त की.”

उन्होंने आगे लिखा, भारत इस कठिन समय में म्यांमार के अपने बहनों और भाइयों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है. हमने भारत और म्यांमार के बीच द्विपक्षीय संबंधों, विशेषकर कनेक्टिविटी, क्षमता निर्माण, बुनियादी ढांचे के विकास आदि क्षेत्रों पर भी चर्चा की.”

यह भी पढ़ें- PM मोदी और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने बैंकॉक में BIMSTEC डिनर में की शिरकत

बता दें कि बैंकॉक में हुए बिम्सेटक शिखर सम्मेलन के दौरान आयोजित आधिकारिक रात्रिभोज में भी पीएम मोदी शामिल हुए. डिनर के दौरान बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस भी मौजूद थे. यह डिनर थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा ने अतिथि राष्ट्राध्यक्षों के सम्मान में आयोजित किया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read