Bharat Express DD Free Dish

फीस वृद्धि को लेकर DPS द्वारका स्कूल के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई आज, कोर्ट का फिलहाल 50 फीसदी फीस जमा करने का सुझाव

जस्टिस विकास महाजन ने वैसे अभिभावकों से फिलहाल बढ़ी हुई फीस का 50 फीसदी जमा करने का सुझाव दिया, लेकिन अभिभावकों ने यह कहते हुए इसे जमा करने से इनकार कर दिया कि उनके लिए पैसा जमा करना संभव नहीं है.

Quentin Deacon Drug Case

फीस वृद्धि से व्यथित द्वारका के दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों के अभिभावकों ने अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है. जिसपर कोर्ट आज सुनवाई करेगा. उन्होंने अपनी याचिका में दिल्ली सरकार एवं उपराज्यपाल (एलजी) से उस स्कूल को अपने नियंत्रण में लेने का आग्रह किया है.

अभिभावकों ने इस मुद्दे पर दाखिल याचिका में कहा है कि पिछले कुछ सालों में स्कूल ने अभिभावकों से बढ़ी हुई फीस वसूलने के लिए दबाव डाल रहा है. अभिभावकों ने यह भी कहा है कि जिन लोगों ने बढ़ी हुई फीस जमा नहीं किया है उसके साथ दंडात्मक तौर तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है.

स्कूल प्रशासन ने अपने परिसर में बाउंसर रखकर अव्यवहारिक गंदे और अमानवीय तरीके का सहारा लिया है. वह यह दर्शना चाह रहा है कि बाउंसर शिक्षकों की तुलना में बच्चों से बेहतर तरीके से संभाल सकते है.

फिलहाल 50 फीसदी जमा करें फीस

जस्टिस विकास महाजन ने वैसे अभिभावकों से फिलहाल बढ़ी हुई फीस का 50 फीसदी जमा करने का सुझाव दिया, लेकिन अभिभावकों ने यह कहते हुए इसे जमा करने से इनकार कर दिया कि उनके लिए पैसा जमा करना संभव नहीं है. अभिभावकों के वकील ने कहा कि स्कूल ने फीस में सात हजार रुपए की प्रति माह की बढ़ोतरी की है.

अब इसे नौ हजार रुपए मासिक बढ़ा दिया है. यह याचिका 102 अभिभावकों ने दाखिल की है. उसमें कहा गया है कि बढ़ी हुई फीस जमा नहीं करने के कारण बच्चों को परेशान किया जा रहा है.


ये भी पढ़ें: बच्चों के यौन अपराधों वाले केसेज के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिया स्पेशल पॉक्सो कोर्ट बनाने का आदेश


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read