Urdu Conclave 2026

IATA’s 81st Annual Meeting: भारत में 42 साल बाद हो रही आईएटीए की बैठक, दुनियाभर के प्रतिभागी दिल्ली में जुटेंगे; PM मोदी देंगे संबोधन

पीएम मोदी सोमवार को नई दिल्ली में आईएटीए की 81वीं वार्षिक बैठक को संबोधित करेंगे. वैश्विक विमानन नेता, सतत ईंधन, डिकार्बोनाइजेशन पर चर्चा होगी.

pm modi
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

विश्वस्तरीय हवाई अवसंरचना के विकास और कनेक्टिविटी को बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (आईएटीए) की 81वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में भाग लेंगे.

यह कार्यक्रम शाम 5 बजे नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित होगा, जहां प्रधानमंत्री सभा को संबोधित भी करेंगे.

विश्व हवाई परिवहन शिखर सम्मेलन

आईएटीए की यह वार्षिक बैठक और विश्व हवाई परिवहन शिखर सम्मेलन 1 से 3 जून तक चल रहा है. उल्लेखनीय है कि भारत में आईएटीए की वार्षिक बैठक पिछली बार 42 साल पहले, वर्ष 1983 में आयोजित की गई थी.

इस बैठक में दुनिया भर से 1,600 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें वैश्विक विमानन उद्योग के शीर्ष नेता, विभिन्न देशों के सरकारी अधिकारी और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया प्रतिनिधि शामिल होंगे.

इन अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी

विश्व हवाई परिवहन शिखर सम्मेलन में एयरलाइन उद्योग की अर्थव्यवस्था, हवाई कनेक्टिविटी, ऊर्जा सुरक्षा, सतत विमानन ईंधन (एसएएफ) का उत्पादन, डिकार्बोनाइजेशन के लिए वित्त पोषण, और नवाचार जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

इस सम्मेलन के दौरान, वैश्विक विमानन क्षेत्र के प्रतिनिधि भारत के विमानन क्षेत्र में हुए व्यापक बदलावों और इसके सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान को भी नजदीक से देख सकेंगे.

एक दिन पहले, 31 मई को पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक कार्यक्रम को संबोधित किया था. पीएम मोदी ने भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन में महिलाओं को संबोधित किया था.

वहीं, 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में कार्यक्रमों को संबोधित किया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read