Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली के अमन विहार थाना क्षेत्र चाकू बाजी में डबल मर्डर के बाद इलाके में कोहराम, मृतकों में एक नाबालिग

दोनों घटनाएं राजधानी दिल्ली के अमन विहार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है और दोनों मामले आपस में संबंधित नहीं है. दोनों घटना अलग अलग है, पर राजधानी दिल्ली में इतने बड़े स्तर पर सरेआम  चाकूबाजी होना कानून व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है.

रिपोर्ट: मुकेश राणा, दिल्ली


दिल्ली में हुई चाकू बाजी में तीन नाबालिग समेत 6 लोग घायल हुए. सभी को इलाज के लिए मंगोल पूरी स्थित संजय गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज जारी है. पुलिस ओर क्राइम टीम घटना स्थल पर मौजूद है लेकिन घटना दिल्ली की कानून व्यवस्था ओर नागरिक सुरक्षा के मुद्दे पर पर एक गंभीर सवाल खड़ा कर रही है.

बता दें कि दोनों घटनाएं राजधानी दिल्ली के अमन विहार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है और दोनों मामले आपस में संबंधित नहीं है. दोनों घटना अलग अलग है, पर राजधानी दिल्ली में इतने बड़े स्तर पर सरेआम  चाकूबाजी होना कानून व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है.

चाकू बाजी से एक किशोर समेत एक अन्य युवक को मौत के घाट उतार दिया गया है. घटना में मृतक किशोर के तीन नाबालिग दोस्त भी घायल बताए जा रहे है, जबकि दूसरे मामले में दो भाइयों को चाकू मारे गए जिसमें प्रवीण नाम के युवक की मौत हो गई. वहीं दूसरे भाई का इलाज जारी है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक दोनों घटनाओं के पीछे आपसी रंजिश बताई जा रही है.

हमने मामले की अधिकारिक जानकारी के लिए जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के फोन किए लेकिन किसी ने जवाब देने की जहमत नहीं उठाई.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read