Nora Fatehi
Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) हाल ही में एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर रोती नजर आई. इसको लेकर उनके फैंस में अलग-अलग तरह की चर्चा शुरु हो गई है. सवाल ये है कि आखिर नोरा फतेही इतनी उदास क्यों नजर आ रही है. आखिर ऐसा हुआ क्या?
आपको बता दें कि नोरा फतेही ने अपनी इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की है. इस स्टोरी में उन्होंने एक दुआ पोस्ट की है. इसमें उन्होंने लिखा, “इन्ना लिल्लाही वा इन्ना इलायही रजिऊन,” जिसका अर्थ है, “निश्चय ही हम अल्लाह के हैं और उनकी तरफ ही हमें लौटना है.” जानकारी के मुताबिक इस्लाम में ये दुआ आमतौर पर किसी अपने के निधन या बड़े नुकसान के समय की जाती है.
नोरा की रील सोशल मीडिया पर वायरल
दरअसल, इस दुआ से अंदाजा लगाया जा रहा है कि नोरा ने किसी अजीज को खोया है. नोरा की ये रील पैपाराजी ने शेयर की है. वीडियो में नोरा काले कपड़े में नजर आ रही हैं. उन्होंने सनग्लासेस लगा रखा है. वह चल रही हैं और चलते हुए अपने आंसुओं को पोंछती नजर आ रही हैं. नोरा अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही हैं. वीडियो में एक शख्स ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की, जिसे नोरा के बॉडीगार्ड ने रोक दिया और उस शख्स की हरकत पर नाराजगी जताई. यह शख्स नोरा के काफी करीब आ गया था, जिससे उनकी निजता का उल्लंघन हुआ.
मामले को लेकर फैंस ने जताई नाराजगी
सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने उस शख्स की इस हरकत की कड़ी आलोचना की, जिसने नोरा के रोते हुए भी सेल्फी लेने की कोशिश की. एक प्रशंसक ने कमेंट किया, “वह दुखी दिख रही हैं और रो रही हैं, ऐसे समय में सेल्फी लेने के बजाय अपने पसंदीदा सेलेब की हालत को समझना चाहिए. कोई भी इंसान हमेशा खुश नहीं रह सकता.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “क्या आप नहीं देख सकते कि वह रो रही हैं?
सोशल मीडिया पर एक फैंन ने कहा, “क्या आप लोग नहीं देख सकते कि वह रो रही हैं? उन्होंने अभी किसी को खोया है, उन्हें थोड़ा स्पेस दीजिए.” हालांकि, कुछ लोगों को नोरा की इंस्टाग्राम स्टोरी की जानकारी नहीं थी. उन्होंने बॉडीगार्ड के व्यवहार को ‘रूखा’ बताते हुए आलोचना की. नोरा के इस दुखद पल में उनके प्रशंसक उनके प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं. उन्होंने किसी के निजता का सम्मान करने की अपील की है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




