Bharat Express DD Free Dish

ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद अब ब्रासीलिया पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर बटाला मुंडो बैंड की धुन पर हुआ भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री (PM Modi) ब्राजील की राजकीय यात्रा पर हैं. वे राष्ट्रपति लूला के साथ व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य और लोगों के बीच आपसी संपर्क सहित आपसी हित के क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सामरिक साझेदारी को व्यापक बनाने पर द्विपक्षीय चर्चा करेंगे.

PM Modi

पीएम मोदी पहुंचे ब्रासीलिया.

PM Modi in Brasilia:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) रियो डी जेनेरियो में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद मंगलवार की सुबह ब्रासीलिया पहुंचे, जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया. एयरपोर्ट पर गर्मजोशी के साथ हुए स्वागत को लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी.

PM Modi ने एक्स पर किया पोस्ट

उन्होंने एक्स पर लिखा, ब्रासीलिया हवाई अड्डे पर, बटाला मुंडो बैंड ने बेहतरीन धुन बजाईं. उनका यह प्रयास अफ्रीकी-ब्राजील तालवाद्य, विशेष रूप से ब्राजील के साल्वाडोर दा बहिया के सांबा-रेगे को बढ़ावा देने का वैश्विक प्रयास है.

ब्राजील की राजकीय यात्रा पर हैं PM Modi

प्रधानमंत्री (PM Modi) ब्राजील की राजकीय यात्रा पर हैं. वे राष्ट्रपति लूला के साथ व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य और लोगों के बीच आपसी संपर्क सहित आपसी हित के क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सामरिक साझेदारी को व्यापक बनाने पर द्विपक्षीय चर्चा करेंगे.

ब्रिक्स समिट को पीएम ने किया संबोधित

इससे पहले पीएम मोदी ने 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को संबोधित किया था. ब्रिक्स समिट में एनवायरमेंट, कॉप 30 और ग्लोबल हेल्थ पर प्रधानमंत्री ने अपने विचार ऱखे. उन्होंने कहा कि भारत पीपल (लोग), प्लेनेट और प्रोग्रेस की भावना से प्रेरित है. भारत ने कई पहल की है, जैसे मिशन लाइफ, एक पेड़ मां के नाम, अंतरराष्ट्रीय सौर अलायंस, आपदा प्रतिरोधी अवसंरचना के लिए गठबंधन, हरित हाइड्रोजन मिशन, वैश्विक जैव ईंधन अलायंस, अंतरराष्ट्रीय बिग कैट्स अलायंस.

यह भी पढ़ें- PM Modi ने अर्जेंटीना दौरे का वीडियो शेयर कर राष्ट्रपति माइली का दिया धन्यवाद, ब्यूनस आयर्स में शहर की चाबी से सम्मानित होने पर जताई प्रसन्नता

प्रधानमंत्री मोदी 2 जुलाई से पांच देशों के विदेशी दौरे पर हैं. अब तक पीएम मोदी घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, अर्जेंटीना और ब्राजील में ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद अब ब्रासीलिया पहुंचे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read