अदाणी यूनिवर्सिटी (Adani University) ने 21 जुलाई को अपने नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत ‘नवदीक्षा 2025’ (Novitiate 2025) कार्यक्रम के साथ की. इस मौके पर पूरे भारत से आए छात्रों का स्वागत किया गया. ये सभी छात्र यूनिवर्सिटी के प्रमुख बी.टेक (B.Tech), एमबीए (MBA), एमटेक (MTech) इंटीग्रेटेड प्रोग्राम्स (Integrated Programs) का हिस्सा बनने जा रहे हैं.
NEP 2020 के अनुरूप डिजाइन
यह कार्यक्रम नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के अनुरूप डिजाइन किया गया है, जिसमें इंजीनियरिंग और फिजिकल साइंसेज की गहरी समझ के साथ छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, ऑटोमेशन और एनर्जी जैसे उभरते क्षेत्रों में आगे बढ़ाने की तैयारी की जाती है.
फैकल्टी ऑफ साइंस के डीन ने की कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत फैकल्टी ऑफ साइंस के डीन प्रो. सुनील झा ने की, जिन्होंने “फिजिकल एआई” के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को सच्ची वैज्ञानिक समझ विकसित करने की प्रेरणा दी.
अंदर की प्रतिभा को पहचानिए- डॉ. राम चरण
प्रसिद्ध मैनेजमेंट सलाहकार डॉ. राम चरण ने छात्रों से कहा कि,
“अपनी अंदर की प्रतिभा को पहचानिए, उसे लगन से अपनाइए और कभी सीखना बंद मत कीजिए.” उन्होंने यूनिवर्सिटी को एक खोज का मैदान बताया, जहां छात्र अपने जीवन के उद्देश्य और आनंद को पा सकते हैं.
अपनी खुद की लाइन बनाएं- डॉ. रवि पी. सिंह
अदाणी यूनिवर्सिटी के प्रोवोस्ट डॉ. रवि पी. सिंह ने छात्रों को हौसला दिया कि वे किसी की लाइन में न लगें बल्कि अपनी खुद की लाइन बनाएं. उन्होंने शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का एक जरिया बताया.
एआई क्रांति मानव सोच के लिए चुनौती- श्री सुदीप्त भट्टाचार्य
अदाणी ग्रुप के CTO श्री सुदीप्त भट्टाचार्य ने एआई क्रांति को मानव सोच के लिए चुनौती बताया और छात्रों से नया सोचने और रचनात्मक बनने की अपील की. उन्होंने ग्रुप के 90 अरब डॉलर के निवेश को युवाओं के लिए सुनहरा अवसर बताया.
यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. अमीश्कुमार व्यास ने पूरे कार्यक्रम को उत्साह और उमंग से संपन्न किया. अदाणी यूनिवर्सिटी (Adani University) एक ऐसा संस्थान है जो शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता और वैश्विक सहयोग के जरिए युवाओं को भविष्य के लिए तैयार कर रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



