क्यों चर्चा में है ये बिल्ली?
जनता के सेवक हैं, तो क्या इतना भी हक नहीं है कि अपने कुत्ता, बिल्ली, घोड़ा की सुरक्षा के लिए चार होमगार्ड्स भी एसपी साहब न लगाएं. जब सरकारी पैसों पर मौज की पराकाष्ठा होती है, तो ऐसी ही तस्वीरें अफसरों के बंगलों, दफ्तरों से निकलकर सामने आती हैं, तो आइये अब आपको बताते हैं कि असल मामला है क्या? दरअसल, आगरा (Agra) में इन दिनों एक बिल्ली की चर्चा जोरों से हो रही है. ये बिल्ली भी कोई आम बिल्लियों जैसी नहीं है, क्योंकि ये आगरा (Agra) के यातायात पुलिस अधीक्षक की बिल्ली है. अब बिल्ली एसपी साहब की है, तो उसके खान-पान से लेकर सुरक्षा की जिम्मेदारी भी बड़ी है. ऐसे में पुलिस लाइन में इस बिल्ली की सुरक्षा में चार होमगार्ड्स को तैनात कर दिया गया.
बिल्ली की सुरक्षा में लगे होमगार्ड्स
पुलिस लाइन में तैनात चार होमगार्ड्स को जब बताया गया कि उनकी ड्यूटी बिल्ली की सुरक्षा में लगाई गई है, तो पहले वे चौंक गए, फिर बताया गया कि बिल्ली एसपी ट्रैफिक की है, इसका विशेष ध्यान रखना है.
पूरा मामला 30 जुलाई की रात का है. होमगार्ड पवन पाराशर, निजाम खान, सत्यपाल और पीआरडी जवान एदल सिंह की ड्यूटी पुलिस लाइन में खड़ी गाड़ियों की देखरेख के लिए लगाई गई थी. जब ये चारों पुलिस लाइन पहुंचे, तो वहां पहले से ड्यूटी पर मौजूद सिपाही योगेश कुमार ने उन्हें एक बिल्ली दिखाते हुए कहा कि यह बिल्ली यातायात पुलिस अधीक्षक की है. इसकी खास देखभाल करनी है, रात में दूध-रोटी खिलाते रहना और पानी भी पिलाना. अगर बिल्ली को कुछ हुआ तो सख्त कार्रवाई होगी.
यह भी पढ़ें- सीएम नीतीश कुमार ने किया एक और बड़ा ऐलान, ममता और आशा वर्कर्स के बाद इन कर्मचारियों का मानदेय किया दोगुना
ड्यूटी खत्म करने के बाद एक होमगार्ड ने इस बात की जानकारी अपने ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप में दी, जिसका स्क्रीनशॉट वायरल हो गया. होमगार्ड ने बताया कि उसकी ड्यूटी बिल्ली की निगरानी में लगाई गई थी. कहा गया था कि अगर बिल्ली को कुछ होता है, तो कार्रवाई की जाएगी. आखिर में होमगार्ड ने लिखा कि क्या हमारी भर्ती बिल्ली संभालने के लिए हुई है?
@dgpup @agrapolice श्रीमान जी अब होमगार्ड से टीपी नगर पुलिस लाइन ट्रैफिक आगरा बिल्ली रखवाली की ड्यूटी कराई जा रही है चार-चार होमगार्ड बिल्ली की ड्यूटी निभा रहे हैं क्या होमगार्ड बिल्ली की ड्यूटी के लिए भर्ती हुए हैं pic.twitter.com/0XsArB1OXO
— s kashyap (@RkV1674296) July 30, 2025
Agra पुलिस ने पेश की सफाई
स्क्रीनशॉट वायरल होते ही आगरा (Agra) ट्रैफिक पुलिस ने इस मामले पर अपनी सफाई पेश की. पहले बयान में कहा गया कि बिल्ली किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की नहीं है, यह एक लावारिस बिल्ली है, जिसकी देखरेख के लिए कॉस्टेबल योगेश को निर्देशित किया गया था, जिससे कोई जानवर उसपर हमला न करे.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

