UP News: अमेठी से एक ऐसी घटना सामने आया है जिसने मानवता को शर्मशार कर दिया है. बताया जा रहा है कि यहां पत्नी ने अपने पति से नाराज होकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया. पत्नी यहीं नहीं रुकी, प्राइवेट पार्ट काटने के बाद उसने अपने पति पर चाकू से कई हमले भी किए. जिससे वह घायल हो गया. वारदात को अंजाम देने के बाद पत्नी फरार हो गई.
क्या है पूरा मामला?
यह घटना अमेठी के मैलगंज कचनाव गांव की है. पीड़ित अंसार अली इसी गांव का रहने वाला है. अंसार अली ने दो शादियां की थीं. यही कारण है कि उसके घर में हमेशा विवाद होता रहता था. हर बार उसकी दोनों पत्नियां आपस में लड़ती रहती थीं. अंसार की दूसरी पत्नी का नाम नाजनी है. नाजनी ने अंसार को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन अंसार मानने को तैयार नहीं था. यही कारण है कि नाजनी को यह कदम उठाना पड़ा.
पति की हालत गंभीर
अंसार अली के भाई ने बताया,
“जब मैं घर गया तो मैंने देखा कि नाजनी भाग रही थी. स्थिति को देखते हुए, मैं घर के अंदर गया और देखा कि अंसार खून से लथपथ था. इसके बाद उसे पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने उसे रायबरेली एम्स रेफर कर दिया है.”
इसे भी पढ़ें-रक्षाबंधन पर Khan Sir के नाम बना ये नया रिकॉर्ड, वीडियो हुआ वायरल
पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस ने बताया कि हमारी टीम घटना स्थल पर पहुंची थी. जो शिकायत मिलेगी, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि मामले में पूछताछ जारी है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
