Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को किया फोन, भारत ने यूक्रेन युद्ध के ‘शांतिपूर्ण समाधान’ का किया आह्वान

यह कॉल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की की व्हाइट हाउस में होने वाली मुलाक़ात से पहले हुई है.

PM Modi Vladimir Putin

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) ने सोमवार (18 अगस्त) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ़ोन किया. यह कॉल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की की व्हाइट हाउस में होने वाली मुलाक़ात से पहले हुई है.

अपने फोन कॉल में प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन युद्ध पर भारत के रुख को दोहराया और “शांतिपूर्ण समाधान” का आह्वान किया. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “मेरे मित्र, राष्ट्रपति पुतिन को उनके फ़ोन कॉल और अलास्का में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी हालिया बैठक के बारे में जानकारी साझा करने के लिए धन्यवाद. भारत ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का लगातार आह्वान किया है और इस संबंध में सभी प्रयासों का समर्थन करता है. मैं आने वाले दिनों में हमारे निरंतर आदान-प्रदान की आशा करता हूं.”

पुतिन ने पीएम मोदी को ट्रंप के साथ मुलाकात की दी जानकारी

इस बातचीत के दौरान राष्ट्रपति पुतिन (President Putin) ने अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अपनी हालिया मुलाकात के बारे में भी अपनी राय साझा की. इससे पहले दिन में रूसी राष्ट्रपति ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से भी फोन पर बात की और पिछले सप्ताह के रूस-अमेरिका शिखर सम्मेलन के परिणामों पर चर्चा की.


ये भी पढ़ें: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की पहुंचे अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप से करेंगे मुलाकात, रूस-यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital