Bharat Express DD Free Dish

विपक्ष ने बी सुदर्शन रेड्डी को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. विपक्ष की तरफ से बालकृष्ण सुदर्शन रेड्डी के नाम की घोषणा की गई है.

B Sudarshan Reddy

बी सुदर्शन रेड्डी. (फाइल फोटो)

उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. विपक्ष की तरफ से बालकृष्ण सुदर्शन रेड्डी (B Sudarshan Reddy) के नाम की घोषणा की गई है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी नेताओं के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक के जानकारी दी.

SC के पूर्व जज हैं B Sudarshan Reddy

बी सुदर्शन रेड्डी (B Sudarshan Reddy) गोवा को पहले लोकायुक्त रह चुके हैं. इसके अलावा रेड्डी सुप्रीम कोर्ट के जज और आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के अधिवक्ता रह चुके हैं. बी. सुदर्शन रेड्डी विपक्ष की तरफ से 21 अगस्त को अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

खड़गे ने कहा कि ‘इंडिया’ अलायंस ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी को भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है. उन्होंने कहा कि बी. सुदर्शन रेड्डी भारत के सबसे प्रतिष्ठित और प्रगतिशील न्यायविदों में से एक हैं. उनका एक लंबा और प्रतिष्ठित कानूनी करियर रहा है, जिसमें आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्य करना शामिल है.

उन्होंने कहा कि सुदर्शन रेड्डी सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के एक निरंतर और साहसी समर्थक रहे हैं. अगर आप उनके कई फैसले पढ़ेंगे, तो आपको पता चलेगा कि उन्होंने कैसे गरीबों का पक्ष लिया और संविधान तथा मौलिक अधिकारों की रक्षा की.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को एनडीए सांसदों से मिलवाया, समर्थन की अपील

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “उपराष्ट्रपति पद का यह चुनाव एक वैचारिक लड़ाई है और सभी विपक्षी दल इस पर सहमत हैं, और यही कारण है कि हमने बी. सुदर्शन रेड्डी को संयुक्त उम्मीदवार के रूप में नामित किया है.”

उन्होंने कहा कि सुदर्शन रेड्डी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे. सभी विपक्षी दलों के सांसद बुधवार की दोपहर 1 बजे सेंट्रल हॉल में बैठक करेंगे. टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा, “आम आदमी पार्टी समेत सभी विपक्षी दल इस पर सहमत हैं.”

एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर सोमवार को उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर अहम बैठक हुई थी, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप दिया था. बैठक में तय किया गया कि महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 20 अगस्त को नामांकन करेंगे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read