Bharat Express DD Free Dish

इजरायल की एयरस्ट्राक में मारे गए हूती प्रधानमंत्री अहमद अल रहावी

Israel Airstrike in Yemen Sana: इजरायल ने यमन की राजधानी सना में एयरस्ट्राक की है. खबर आ रही है कि इसमें हूती नियंत्रित सरकार के प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी (Prime Minister Ahmed al Rahawi) की मौत हो गई है.

Houthi Prime Minister Ahmed al Rahawi Death

हूती प्रधानमंत्री अहमद अल रहवी की मृत्यु

Israel Airstrike in Yemen Sana: यमन की राजधानी सना में इजरायली हवाई हमले में हूती नियंत्रित सरकार के प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी (Prime Minister Ahmed al Rahawi) की मौत हो गई है. हूती समूह ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि अल-रहावी की मौत गुरुवार को एक वर्कशॉप में हुए हमले में हुई, जहां वे कई अन्य मंत्रियों के साथ भाग ले रहे थे. हमले में हूती रक्षा मंत्री मोहम्मद अल-अती और सैन्य प्रमुख मोहम्मद अब्द अल-करीम अल-घमारी भी मौजूद थे, और उनकी भी मौत की आशंका है, हालांकि हूती ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है.

हूती समूह और इजरायल के बीच तनाव

हूती समूह ने 28 अगस्त को यमन से इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे, जिसके जवाब में इजरायली एयरफोर्स ने हूती नियंत्रित सना पर बमबारी की और विद्रोही समूह के सैन्य ठिकानों और राष्ट्रपति भवन को निशाना बनाया. इस हमले में कम से कम 10 हूती कमांडर और लड़ाके मारे गए और 90 से ज्यादा घायल हुए हैं.

ये भी पढ़ें: भारत को जापान क्यों नहीं बनने देना चाहते RSS और मोहन भागवत?

यह एक शिया जैदी मुस्लिम विद्रोही समूह है, जो यमन में सक्रिय है. उनका उदय 1990 के दशक में उत्तरी यमन के सादा प्रांत में हुआ था. हूती समूह का नेतृत्व अब्दुल मलिक अल-हूती कर रहे हैं और वे यमन में शिया समुदाय के अधिकारों की रक्षा और सुन्नी सलाफी विचारधारा के विस्तार का विरोध करते हैं.

लाल सागर में संघर्ष

हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में इजरायल से जुड़े वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाया है, जिसके जवाब में इजरायल ने यमन की राजधानी सना और महत्वपूर्ण बंदरगाह शहर होदेदा सहित हूतियों के नियंत्रण वाले क्षेत्रों पर बार-बार हमले किए हैं. अमेरिका ने मई में हूतियों के साथ एक समझौते की घोषणा की थी, जिसमें कहा गया था कि अगर विद्रोही लाल सागर में जहाजों को निशाना बनाना बंद कर देंगे तो इजरायल हवाई हमले रोक देगा, लेकिन हूतियों ने जोर देकर कहा था कि यह समझौता उन्हें उन ठिकानों पर हमला करने से नहीं रोकता जिन्हें वे इजराइली-समर्थक मानते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read