Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पाकिस्तान में हेलीकॉप्टर हादसा, गिलगित-बाल्टिस्तान में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 जवानों की मौत

गिलगित-बाल्टिस्तान में पाकिस्तानी सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी पांचों क्रू सदस्य मारे गए.

पाकिस्तान-अधिकृत गिलगित-बाल्टिस्तान के दीमर जिले में सोमवार को पाकिस्तानी सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी पांचों क्रू सदस्य मारे गए. स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी.

क्या है मामला?

पाकिस्तानी दैनिक डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर दीमर जिले के चिलास कस्बे में एक नवनिर्मित प्रस्तावित हेलिपैड पर परीक्षण लैंडिंग कर रहा था, तभी हादसा हो गया.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा?

दीमर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अब्दुल हामिद ने कहा,

“रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है. पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और राहत कार्य जारी है.”

बचाव दल मौके पर मौजूद

हादसे के तुरंत बाद एफसीएनए कमांडर, डीजी जीबी स्काउट्स, दीमर के कमिश्नर और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू दल जलते हुए मलबे को बुझाने में जुटे रहे.

अधिकारियों ने क्या बताया?

अधिकारियों ने बताया कि हादसे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन प्राथमिक रूप से “तकनीकी खराबी” को कारण माना जा रहा है.

सूचना अधिकारी ने क्या बताया?

सूचना अधिकारी फराक ने इस दुर्घटना को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की. वहीं, स्थानीय नेता हाजी गुलबर खान ने भी पुष्टि की कि हादर क्षेत्र में सेना का एविएशन हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ. उन्होंने चिलास अस्पताल में आपातकाल लगाने और सभी चिकित्सा कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश दिए.

पख्तूनख्वा में भी सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

गौरतलब है कि यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब कुछ ही सप्ताह पहले खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले में एक और सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें दो पायलट और तीन क्रू सदस्य मारे गए थे. वह हेलीकॉप्टर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री लेकर गया था.

इसे भी पढ़ें-अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही, विदेश मंत्री एस जयशंकर का बड़ा ऐलान, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

कितने लोगों की हुई थी मौत

साल 2024 में भी खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान में एक पेट्रोलियम कंपनी का हेलीकॉप्टर श्वा ऑयल फील्ड के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें छह लोगों की मौत और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital