अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ को लेकर तनाव अपने चरम पर है. हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप (Trump) अब भारत से रिश्तों को ठीक करने की कोशिश में जुट गए हैं. उन्होंन पीएम मोदी तारीफ से लेकर व्यापार वार्ता शुरू करने की बात कही है. इसी बीच विदेशी रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने भारत को लेकर एक बेहद ही शानदार जानकारी दी है.
Trump के टैरिफ का नहीं होगा असर
फिच रेटिंग्स ने भारत पर ट्रंप की ओर से लगाए गए टैरिफ को लेकर कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2026 में 6.9 फीसदी की रफ्तार से बढ़ेगी. फिंच ने जो अनुमान लगाए हैं, वो 6.5 प्रतिशत से ज्यादा हैं. इसके साथ ही फिच रेटिंग्स ने एक और खुशखबरी दी है कि भारतीयों को इस साल के अंत में रेपो रेट में कमी का तोहफा भी मिलने की उम्मीद है.
ट्रंप के सारे मंसूबे धुआं-धुआं
फिच रेटिंग्स की इस खबर से ट्रंप (Trump) की उम्मीदों पर पानी फिर गया. ट्रंप मान रहे थे कि भारत पर टैरिफ का बड़ा असर होगा और अर्थव्यवस्था से लेकर व्यापार में उथल-पुथल मचेगी, लेकिन फिच रेटिंग्स ने उनकी इन उम्मीदों को धुआं-धुआं कर दिया है.
राष्ट्रपचि ट्र्ंप ने भारत द्वारा रूसी तेल और हथियारों की खरीद को लेकर खफा हुए ट्रंप ने देश पर पहले लागू किए गए 25% को दोगुना करते हुए 50% किया है. टैरिफ लगने के बाद भी भारत अमेरिका के दबाव में नहीं आया और तेल खरीद को जारी रखे हुए है. भारत ने साफ कर दिया था कि वह अपने किसानों और उद्यमियों के हितों के साथ किसी भी हाल में समझौता नहीं करेगा.
यह भी पढ़ें- US Tariff भारत के टेक्सटाइल क्षेत्र के लिए अवसर, नए बाजार तलाशने के लिए 40 देशों पर फोकस कर रही मोदी सरकार
वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस अपील पर तेजी से सुनवाई कर रहा है, जिसमें उनके टैरिफ को रद्द करने का फैसला सुनाया गया था. अदालत ने कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संवैधानिक अधिकारों का अतिक्रमण किया है. मंगलवार को जारी एक अहस्ताक्षरित आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह नवंबर के पहले सप्ताह में इस मामले में मौखिक दलीलें सुनेगा.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



