Urdu Conclave 2026

भारत के हमले में मारे गए जैश सरगना मसूद अजहर के भांजे-भांजी, बड़ी बहन समेत कुनबे के 10 लोग, इस VIDEO से खुली PAK की पोल

Anti Terrorism Operations By India: आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर मसूद कश्मीरी ने स्वीकार किया है कि 7 मई को बहावलपुर में हुए भारतीय हमले में मसूद अजहर का परिवार बर्बाद हो गया था

Pakistan Jaish-e-Mohammed Masood Azhar

Anti Terrorism Operations By India: पाकिस्‍तान के खूंखार आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को इंडियन आर्म्ड फोर्सेस के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से भारी नुकसान पहुंचा था. जैश-ए-मोहम्मद का बहावलपुर स्थित कैंप तबाह हो गया था, अब कई महीने बाद जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने नुकसान की बात कबूली है.

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी कहते नजर आ रहा है कि 7 मई को हुए इंडियन आर्म्ड फोर्सेस के हमले में जैश के सरगना मसूद अजहर के 10 परिवार के सदस्यों, जिसमें उनकी बड़ी बहन, भांजा, भांजी और पांच बच्चे शामिल थे, वे सब मारे गए. यह हमला अप्रैल में पाकिस्‍तानी आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में अंजाम दिए गए वीभत्‍स हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के तहत किया गया था.

मसूद इलियास कश्मीरी के वीडियो में हथियारों से लैश हमलावर देखे जा सकते हैं, जबकि पाकिस्तान के ISPR ने इन आतंकवादियों को मासूम लोग बताया है. BBC के मुताबिक, मसूद अजहर ने खुद ये स्‍वीकार किया था कि उसके परिवार के सदस्यों की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान मौत हुई, जबकि पाकिस्तान ने शुरू में इन आरोपों को खारिज किया था. यह घटना भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को और बढ़ा सकती है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में पार्किंग विवाद ने लिया खौफनाक रूप, दबंगों ने परिवार पर कुत्ता छोड़कर कराया हमला

-भारत एक्सप्रेस 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read