ट्रंप को दिखाया गया बलूचिस्तान का 'खजाना'
Rare Earth Minerals: व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के साथ पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) और आर्मी चीफ आसिम मुनीर (Asim Munir) की हालिया मुलाकात ने वैश्विक मंच पर बड़ी हलचल मचा दी है. इस हाई-प्रोफाइल बैठक से जुड़ी व्हाइट हाउस की प्रेस रिलीज में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो बड़े बदलाव का संकेत दे रही है. दावा किया जा रहा है कि आसिम मुनीर ट्रंप को पाकिस्तान के रेयर अर्थ मिनरल्स का एक सैंपल दिखा रहे हैं. इसे के लिए अमेरिका पिछले कुछ समय से पाकिस्तान पर मेहरबान है.
क्या है रेयर अर्थ मिनरल्स? (What Is Rare Earth Minerals)
रेयर अर्थ मिनरल्स वे खनिज होते हैं जिनमें दुर्लभ तत्व जैसे सेरियम, लैंथेनम और नियोडिमियम पाए जाते हैं. ये खनिज कई उच्च तकनीकी उत्पादों में उपयोग किए जाते हैं, जैसे इलेक्ट्रिक वाहन, विंड टर्बाइन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण.
पाकिस्तान की कोशिश
पाकिस्तान लंबे समय से दावा करता रहा है कि बलूचिस्तान और खैबर-पख्तूनख्वा के इलाकों में उसके पास तेल, गैस और इन अहम खनिजों का विशाल भंडार है. हालांकि, इन भंडारों का व्यावसायिक प्रमाण अभी तक नहीं मिला है. अब पाकिस्तानी नेतृत्व ने इन मिनरल्स (Rare Earth Minerals In Pakistan) की झलक दिखाकर खुद को अहम खनिजों का सप्लायर के रूप में डील करने की कोशिश कर रहा है.
ये भी पढ़ें: खबरदार पाकिस्तान! भारतीय सेना खरीद रही S-400 का छोटा भाई, 30,000 करोड़ की निविदा की गई जारी
क्या है तस्वीर में?
व्हाइट हाउस द्वारा जारी की गई तस्वीरों में आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक खुला हुआ लकड़ी का बॉक्स दिखाते नजर आ रहे हैं. उसमें रंग-बिरंगे पत्थर रखे हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ये पत्थर दुर्लभ रेयर अर्थ मिनरल्स के सैंपल हैं. इनमें दो बड़े पत्थर संभवतः बास्टेनजाइट और मोनाजाइट के हैं.
क्यों महत्वपूर्ण है यह डील?
यह डील (Rare Earth Minerals Deal) पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे वह अपने खनिज संसाधनों का उपयोग करके आर्थिक लाभ उठा सकता है. साथ ही, इससे अमेरिका के साथ उसके संबंध भी मजबूत हो सकते हैं. लेकिन चीन के लिए यह डील एक चुनौती साबित हो सकती है, जो पाकिस्तान में अपने हितों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है. माना जा रहा है कि इस मिनरल के लिए डोनाल्ड ट्रंप लंबे समय से पाकिस्तान पर मेहरबान हैं.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


