Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

लखनऊ में ‘डांडिया नाइट’ पर भक्ति और शक्ति का संगम, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने युवाओं को दिया संदेश

लखनऊ के आशियाना में आयोजित ‘डांडिया नाइट’ कार्यक्रम में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह (Dr. Rajeshwar Singh) ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, जातिवाद उन्मूलन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया.

Rajeshwar Singh

महानवमी के शुभ अवसर पर लखनऊ के आशियाना स्थित मल्टी एक्टिविटी सेंटर में ‘डांडिया नाइट’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह (Dr. Rajeshwar Singh) ने सहभागिता की. उन्होंने इस रंगारंग और उत्साहपूर्ण माहौल में डांडिया की आनंदमयी भावना को साझा करते हुए कहा,

“डांडिया भक्ति और शक्ति का वह उत्सव है, जिसमें परंपरा की जीवंतता और समाज की सामूहिक चेतना एक साथ झलकती है.”

कार्यक्रम में डॉ. राजेश्वर ने क्या कहा?

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए. इस मौके पर डॉ. सिंह (Dr. Rajeshwar Singh) ने युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा कि आज की युवा शक्ति को अपनी ऊर्जा पर्यावरण संरक्षण, जातिवाद के उन्मूलन और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में लगानी चाहिए. उन्होंने युवाओं को सामाजिक बदलाव के वाहक बनने का आह्वान किया.

कार्यक्रम में कौन-कौन उपस्थित रहे?

कार्यक्रम में पूर्व विधायक ओम प्रकाश सिंह, राघव छेत्री, हर्ष वर्मा, उत्कर्ष यदुवंशी, विकास, ओम सिंह, दिव्यांशी चौधरी, कल्पना यादव, शिवा सोनी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने डांडिया की थाप पर उत्सव का आनंद लिया और सामाजिक संदेशों को आत्मसात किया.

इसे भी पढ़ें-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं, दिया ये खास संदेश

‘डांडिया नाइट’ सिर्फ एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं था बल्कि यह सामाजिक चेतना और सकारात्मक बदलाव का संदेश देने वाला मंच भी बना. विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह (Dr. Rajeshwar Singh) ने इस आयोजन को एकता, ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक बताया.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism