Bharat Express DD Free Dish

गौतम गंभीर के घर टीम इंडिया की डिनर पार्टी, हर्षित राणा की खास एंट्री बनी चर्चा का विषय

दिल्ली टेस्ट से पहले गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के लिए डिनर पार्टी रखी. सभी खिलाड़ी टीम बस से पहुंचे, लेकिन हर्षित राणा की प्राइवेट गाड़ी से एंट्री ने सबका ध्यान खींचा.

Gautam Gambhir PARTY

वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 अक्टूबर से दिल्ली में होने वाले दूसरे और आखिरी टेस्ट से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने एक खास शाम बिताई. मौका था टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के घर आयोजित डिनर पार्टी का. ये पार्टी 8 अक्टूबर को रात 8 बजे हुई. गौतम गंभीर ने दिल्ली स्थित अपने घर पर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए शानदार डिनर का आयोजन किया.

डिनर पार्टी में शामिल हुए खिलाड़ी

टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी टीम बस से गंभीर के घर पहुंचे थे जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ. इस दौरान ज्यादातर खिलाड़ी व्हाइट टी-शर्ट में ही नजर आए लेकिन शुभमन गिल की टी-शर्ट का ब्रांड अमीरी था. उनका टी-शर्ट थोड़ा अलग दिख रहा था. BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी इस डिनर में शामिल हुए.

चर्चा में हर्षित राणा

इस पार्टी में सबसे ज्यादा चर्चा हर्षित राणा की एंट्री को लेकर रही. हर्षित राणा वेस्टइंडीज सीरीज का हिस्सा नहीं हैं लेकिन फिर भी वह गंभीर के घर डिनर करने पहुंचे. खास बात ये रही कि जहां बाकी खिलाड़ी बस से आए वहीं हर्षित राणा अपनी प्राइवेट गाड़ी से गंभीर के घर पहुंचे थे. इससे उनके और गंभीर के बीच की नजदीकियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं है.

हर्षित राणा पर उठ चुके है सवाल

हर्षित राणा को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुने जाने पर पहले ही सवाल उठ चुके हैं और अब इस डिनर में उनकी उपस्थिति ने फिर से सुर्खियां बटोरी हैं. चूंकि उनका घर भी दिल्ली में है तो हो सकता है इसलिए गंभीर ने उन्हें निजी तौर पर आमंत्रित किया हो.

इसे भी पढ़ें-“उनका घर मेरे नाम से चल रहा है…” Dhanashree Verma के धोखाधड़ी के आरोपों पर Yuzvendra Chahal ने तोड़ी चुप्पी

डिनर की थाली में क्या-क्या?

डिनर में क्या-क्या परोसा गया था इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है लेकिन माहौल बेहद खुशनुमा रहा. सभी खिलाड़ी डिनर के बाद बस में सवार होकर होटल लौट गए.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read