Urdu Conclave 2026

दीयों से तेल भरते लोगों की तस्वीरों ने चौंकाया, अखिलेश यादव का सरकार पर हमला

अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान 26 लाख दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बना. विपक्ष ने इसे लेकर योगी सरकार पर सवाल उठाए हैं.

Akhileshh Yadav

UP News: योगी सरकार ने अयोध्या में 9वां दीपोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया. इस मौके पर भगवान राम के जीवन से जुड़े 21 प्रसंगों की झांकियां निकाली गईं, 3D लाइट शो हुआ और 2,128 अर्चकों ने एक साथ महाआरती की. साथ ही करीब 26 लाख दीये जलाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया गया. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने ड्रोन से दीयों की गिनती की पुष्टि की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रमाणपत्र भी सौंपा.

वीडियो वायरल

इस चकाचौंध के बीच दीपोत्सव के बाद की कुछ तस्वीरों ने सबका ध्यान खींचा. जैसे ही कार्यक्रम खत्म हुआ, कई लोग दीयों से तेल इकट्ठा करने लगे. बोतलों में तेल भरते ये लोग कोई दो-चार नहीं बल्कि सैकड़ों की संख्या में थे. इस दृश्य ने सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस छेड़ दी और विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया.

अखिलेश यादव का एक्स पोस्ट

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा,

“सच तो ये दृश्य हैं, वो नजारा नहीं जिन्हें दिखाकर लोग चले गये. रोशनी के बाद का ये अंधेरा अच्छा नहीं.”

उन्होंने पहले भी दीपोत्सव पर खर्च को लेकर सवाल उठाए थे और कहा था कि ये पैसा गरीबों की जिंदगी में स्थायी उजाला लाने के लिए इस्तेमाल होना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Bihar News: अब न गाने, न नारे…30 सालों में क्यों धीरे-धीरे थम गया लोकतंत्र का जश्न

कांग्रेस नेता का पोस्ट

कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने भी एक वीडियो शेयर किया जिसमें सफाई कर्मचारी जलते दीयों को झाड़ू से बुझाते नजर आए. उन्होंने कहा,

“जलते दिये बुझाना अधर्म है और ये अधर्म भाजपा सरकार कर रही है.”

उन्होंने इसे सनातन धर्म के खिलाफ बताया और कहा कि सरकार केवल रिकॉर्ड बनाने में लगी है लेकिन असल जरूरतमंदों की जिंदगी में कोई बदलाव नहीं ला रही.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read