Ajab Gajab: सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन से जुड़े वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब चर्चा में है, जिसमें एक शख्स नदी की काई यानी शैवाल से पैनकेक जैसी डिश बनाता दिख रहा है.
क्या है पूरा मामला?
वीडियो में देखा जा सकता है कि वह व्यक्ति अपने गांव की नदी से कटोरे में काई इकट्ठा करता है फिर उसे अच्छे से धोकर सिलबट्टे पर पीसता है. इसके बाद तवे पर तेल गर्म करके उस पिसी हुई काई को फैलाकर पैनकेक की तरह सेंकता है. खास बात ये है कि वह इसे इतने चाव से खाता है, जैसे कोई स्वादिष्ट आलू टिक्की हो.
20 लाख से ज्यादा व्यूज
वीडियो पोस्ट होने के सिर्फ 48 घंटे के भीतर ही इसे 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है.
शख्स ने क्या बताया?
स्वाद के मामले में शख्स ने इसे स्वादिष्ट और सेहतमंद बताया. उसके परिवार ने भी इसे टेस्ट किया और पसंद किया. लोगों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही. कुछ ने तो इसे ‘जीनियस’ आइडिया बताया तो कुछ ने इसे देखकर ही नाक-भौं सिकोड़ ली.
शैवाल के फायदें
अब बात करें शैवाल के फायदों की तो दुनिया के कई देशों में इसे ‘प्रोटीन बम’ माना जाता है. नासा भी इसे स्पेस फूड के तौर पर इस्तेमाल करता है. विशेषज्ञों की माने तो शैवाल में 60 प्रतिशत तक प्रोटीन होता है साथ ही आयरन, विटामिन B12 और ओमेगा-3 भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है.
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि स्पिरुलिना नामक शैवाल मधुमेह को नियंत्रित करने में मददगार है.
इसे भी पढ़ें-गोवर्धन असरानी का निधन पर पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की, कही ये बात
विशेषज्ञों का क्या कहना है?
हालांकि, विशेषज्ञों ने यह भी चेताया है कि भारत में प्रदूषण के कारण शैवाल में भारी धातुएं हो सकती हैं. इसलिए अगर कोई इसे खाने की सोच रहा है तो केवल साफ और सुरक्षित स्रोत से ली गई शैवाल का ही सेवन करना चाहिए.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

