Swachhata Campaign 5.0: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्वच्छता अभियान 5.0 की प्रगति को लेकर एक अहम अपडेट साझा किया है. उनके मुताबिक, 2 अक्टूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान के पहले तीन हफ्तों में ही 387 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है. यह रकम सरकारी दफ्तरों और संस्थानों में पड़े कबाड़ और अनुपयोगी सामान को हटाकर हासिल की गई है.
जितेंद्र सिंह ने क्या बताया?
मंत्री ने यह भी बताया कि जैसे-जैसे अभियान अपने चौथे और अंतिम सप्ताह की ओर बढ़ रहा है, यह आंकड़ा 8,000 रुपये से लेकर 10,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है. यानी सिर्फ सफाई से ही सरकार को हजारों करोड़ की बचत और कमाई हो रही है.
#Swachhata Campaign 5.0 Update:
In the campaign lasting from October 2 to 31, the figures of first three weeks reveal that, so far, ₹387 crore have already been earned by disposing of the scrap and by the time the four week campaign closes, the figure is likely to go up to… pic.twitter.com/jOS19X6YDw
— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) October 28, 2025
बड़ी उपलब्धि आई सामने
इसके साथ ही एक और बड़ी उपलब्धि सामने आई है. अब तक 148 लाख वर्ग फुट से ज्यादा जगह खाली की जा चुकी है. यह खाली जगह अब सरकारी कामकाज, जनसेवा या अन्य उपयोगी कार्यों में इस्तेमाल की जा सकती है.
‘Waste to Wealth’
इस साल के अभियान में ‘Waste to Wealth’ को अगला बड़ा कदम माना जा रहा है. यानी जो चीजें पहले बेकार समझी जाती थीं, उन्हें अब संसाधन के रूप में देखा जा रहा है. कबाड़ को हटाकर न सिर्फ सफाई हो रही है बल्कि उससे कमाई भी हो रही है.
मंत्रालयों और राज्य सरकारों को सलाह
डॉ. जितेंद्र सिंह ने सभी मंत्रालयों और राज्य सरकारों को सलाह दी है कि वे इस अभियान से जुड़ी बेहतर कार्यप्रणालियों को अपनाएं और साझा करें ताकि पूरे देश में स्वच्छता का स्तर और बेहतर हो सके.
ये भी पढ़ें-दिल्ली में प्रदूषण से राहत की कोशिश, क्लाउड सीडिंग से उम्मीदें लेकिन नमी ने किया निराश
यह अभियान सिर्फ सरकारी दफ्तरों तक सीमित नहीं है बल्कि यह एक जन आंदोलन बन चुका है. हर नागरिक की भागीदारी इसमें जरूरी है. कबाड़ हटाना, जगह खाली करना और साफ-सफाई बनाए रखना यही इस अभियान की असली ताकत है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



