Lalu Family Dispute: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद अब लालू परिवार में खुला विवाद सामने आ गया है. लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति और परिवार से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया. उन्होंने इसके लिए तेजस्वी यादव के करीबी सलाहकार संजय यादव और रमीज को जिम्मेदार ठहराया. रोहिणी के इस बयान के बाद अब उनके भाई तेज प्रताप यादव भी सामने आए हैं.
तेज प्रताप यादव ने क्या कहा?
तेज प्रताप ने कहा कि उन्होंने अपने साथ हुए अपमान को सह लिया लेकिन अपनी बहन के साथ हुए व्यवहार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि सुन लो जयचंदो, परिवार पर वार करोगे तो बिहार की जनता तुम्हें कभी माफ नहीं करेगी. तेज प्रताप ने आगे कहा कि जबसे उन्होंने रोहिणी बहन के चप्पल उठाने की खबर सुनी है, उनका दिल आहत होकर अग्नि बन चुका है. उनका आरोप है कि कुछ चेहरों ने तेजस्वी की बुद्धि पर भी परदा डाल दिया है.
पिता को संदेश
तेज प्रताप ने अपने पिता और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को भी संदेश दिया. उन्होंने लिखा कि पिता जी, बस एक संकेत दीजिए, बिहार की जनता इन जयचंदों को सबक सिखा देगी. उन्होंने इसे किसी दल की नहीं बल्कि परिवार के सम्मान, बेटी की गरिमा और बिहार के स्वाभिमान की लड़ाई बताया.
ये भी पढ़ें-कोलकाता टेस्ट में भारत को बड़ा झटका, कप्तान शुभमन गिल नेक इंजरी के कारण ICU में भर्ती
रोहिणी आचार्य का ऐलान
इससे पहले रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राजनीति और परिवार से अलग होने का ऐलान किया था. उन्होंने कहा कि संजय यादव और रमीज ने उन्हें ऐसा करने को कहा था और वह सारा दोष अपने ऊपर ले रही हैं. रोहिणी ने देर रात राबड़ी आवास भी छोड़ दिया और मीडिया से बातचीत में कहा कि मेरा कोई परिवार नहीं है. उन्होंने ही मुझे बाहर कर दिया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



