केरल के तिरुवनंतपुरम नगर निकाय चुनाव में भाजपा और सहयोगी दलों को मिली सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि धन्यवाद, तिरुवनंतपुरम. तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन में भाजपा-एनडीए को जो जनादेश मिला है, वह केरल की राजनीति में एक ऐतिहासिक क्षण है. लोगों को यकीन है कि राज्य के विकास की आकांक्षाओं को सिर्फ हमारी पार्टी ही पूरा कर सकती है. हमारी पार्टी इस जीवंत शहर के विकास के लिए काम करेगी और लोगों के लिए ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बढ़ावा देगी.
Thank you Thiruvananthapuram!
The mandate the BJP-NDA got in the Thiruvananthapuram Corporation is a watershed moment in Kerala’s politics.
The people are certain that the development aspirations of the state can only be addressed by our Party.
Our Party will work towards…
— Narendra Modi (@narendramodi) December 13, 2025
उन्होंने आगे लिखा कि सभी मेहनती भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार, जिन्होंने लोगों के बीच काम किया, जिससे तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन में शानदार नतीजा मिला. आज केरल में पीढ़ियों से काम करने वाले कार्यकर्ताओं के काम और संघर्षों को याद करने का दिन है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया, जिससे आज का नतीजा हकीकत बन पाया. हमारे कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं और हमें उन पर गर्व है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केरल के उन सभी लोगों का मैं आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों को वोट दिया. केरल यूडीएफ और एलडीएफ से तंग आ चुका है. वे एनडीए को एकमात्र विकल्प के रूप में देखते हैं जो सुशासन दे सकता है और सभी के लिए अवसरों के साथ एक विकसित केरल का निर्माण कर सकता है.
तिरुवनंतपुरम निगम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत
बता दें कि केरल की राजनीति में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है. वहां के स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) से सत्ता छीन ली है. इस निगम में एलडीएफ पिछले चार दशकों से अधिक समय तक लगातार काबिज रहा था. राजधानी में यह सत्ता परिवर्तन वाम मोर्चे के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है.
वहीं, जीत के बाद भाजपा पदाधिकारियों में खुशी की लहर है. यह क्षेत्र लंबे समय से कांग्रेस और वाम मोर्चे के प्रभाव वाला माना जाता रहा है. इसी लोकसभा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर लगातार चार बार सांसद चुने जा चुके हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




