Aaj Ka Rashifal 20 December 2025: हिंदू धर्मग्रंथों में 12 राशियों के बारे में बताया गया है और ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार इनका असर हर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है. नौकरी, व्यापार, परिवार, मित्रों के साथ संबंध और स्वास्थ्य से जुड़ी कई बातें राशिफल से समझी जा सकती हैं. आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए क्या संयोग लेकर आया है.
मेष राशि
आज आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. नौकरी में पदोन्नति की संभावना है. लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है. धैर्य रखें और वाहन सावधानी से चलाएं. काम का दबाव रहेगा और शारीरिक क्षमता से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है.
वृषभ राशि
दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा. जल्दबाजी से बचें. हंसी-मजाक और मनोरंजन में रुचि रहेगी. शेयर बाजार में निवेश से परहेज करें. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और प्रियजन का साथ मन को प्रसन्न करेगा.
मिथुन राशि
सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ समय बिताने और यात्रा की योजना बनाने का योग है. संघर्ष के साथ सफलता और धन प्राप्ति होगी. कार्यक्षेत्र में नई शुरुआत करेंगे और योजनाओं पर काम आरंभ होगा.
कर्क राशि
दिन शुभ रहेगा. थोड़े प्रयास से काम पूरे होंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लाभ के अवसर मिलेंगे. पारिवारिक जीवन में तालमेल रहेगा. बुद्धि-विवेक से सफलता मिलेगी. मनोरंजन में समय व्यतीत होगा.
सिंह राशि
परिवार और मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा. मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा. शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें. वाणी और व्यवहार संयमित रखें, विवाद की आशंका है. कार्यक्षेत्र में दबाव रहेगा, जोखिम से बचें.
कन्या राशि
दिन अनुकूल रहेगा. दूर से शुभ समाचार मिल सकते हैं. जल्दबाजी में निर्णय न लें. बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा. अधिकारी सहायक रहेंगे. सरकारी काम में सफलता मिलेगी और सभी कार्य सरलता से पूरे होंगे.
तुला राशि
मिश्रित फलदायक दिन रहेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा. दूर से शुभ समाचार मिलेंगे. थकान और आलस रहेगा लेकिन दिन शुभ होगा. धन लाभ का योग है. परिवार के साथ आनंद के पल बिताएंगे.
वृश्चिक राशि
जीवनसाथी पर भरोसा रहेगा. परिवार में आनंद का माहौल होगा. मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा. व्यवहार में उग्रता आ सकती है, संयम रखें. नए संपर्क बनेंगे और भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे.
धनु राशि
पारिवारिक प्रसन्नता रहेगी. मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा. मन चंचल रहेगा, जल्दबाजी से बचें. खर्च का योग है, अनावश्यक व्यय से बचें. स्वास्थ्य पर धन खर्च हो सकता है.
मकर राशि
हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा. परिवार में सुख-शांति रहेगी. भूमि-भवन में निवेश कर सकते हैं. विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि रहेगी. कारोबार में लाभ होगा. छोटी दूरी की यात्रा संभव है.
कुंभ राशि
शारीरिक कष्ट संभव है. अटके काम पूरे हो सकते हैं. यात्रा के योग हैं. दिन भर व्यस्त रहेंगे. मेहनत का फल मिलेगा. दूसरों के मामलों से दूर रहें और पुराने काम पूरे करने पर ध्यान दें.
मीन राशि
दिन मिलाजुला रहेगा. आय में बढ़ोतरी होगी. भाग्य और परिश्रम से सफलता मिलेगी. धर्म-कर्म और अध्यात्म में रुचि रहेगी. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, उनका विशेष ध्यान रखें.
ये भी पढ़ें-मोदी है तो मुमकिन है! कांग्रेसी नेता की पोस्ट पर जावेद अख्तर का ये जवाब हुआ वायरल
कुल मिलाकर आज का दिन ज्यादातर राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, बस संयम और धैर्य बनाए रखना जरूरी है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


