Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कंडोम, सोना या स्नैक्स: दिल्ली की रात की सबसे बड़ी डिमांड क्या है?

Delhi Quick Commerce: इंस्टामार्ट की रिपोर्ट बताती है कि दिल्ली-NCR क्विक कॉमर्स का बड़ा हब बन चुका है. लोग अब 24 कैरेट गोल्ड कॉइन, महंगे आईफोन और प्रीमियम फूड तक घर बैठे ऑर्डर कर रहे हैं.

Delhi Quick Commerce: दिल्ली की लाइफ अब सिर्फ तेज नहीं बल्कि स्मार्ट भी हो गई है. जहां कभी ऑनलाइन ऑर्डर का मतलब सिर्फ रोजमर्रा की चीजों तक सीमित था, वहीं अब लोग सोना, महंगे मोबाइल और प्रीमियम फूड तक घर बैठ कर मंगा रहे हैं. इंस्टामार्ट की सालाना रिपोर्ट बताती है कि दिल्ली-एनसीआर क्विक कॉमर्स का बड़ा हब बन चुका है, जहां भारी-भरकम खरीदारी भी मिनटों में पूरी हो रही है.

सोने की इंस्टेंट डिलीवरी

दिल्ली वालों ने इस साल 24 कैरेट गोल्ड कॉइन की जमकर खरीदारी की. रिपोर्ट कहती है कि हर चार में से एक गोल्ड कॉइन का ऑर्डर दिल्ली-एनसीआर से आया. त्योहार हो या निवेश, लोग अब ज्वेलरी शोरूम जाने के बजाय मोबाइल ऐप पर भरोसा कर रहे हैं. सोना अब इंस्टेंट डिलीवरी की लिस्ट में शामिल हो चुका है.

हेल्थ और वेलनेस प्रोडक्ट्स की डिमांड

दिल्ली में लोग पर्सनल जरूरतों को लेकर ज्यादा खुले और समझदार हो रहे हैं. सेक्सुअल वेलनेस, हेल्थकेयर और पर्सनल टेक एक्सेसरीज की मांग लगातार बढ़ रही है. चेन्नई से जुड़ा एक दिलचस्प आंकड़ा भी सामने आया, जहां एक यूजर ने पूरे साल में एक लाख रुपये से ज्यादा के कंडोम ऑर्डर किए.

आईफोन की धूम

महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीद भी तेजी से बढ़ रही है. रिपोर्ट में एक मामला सामने आया, जहां एक ग्राहक ने एक ही ऑर्डर में 28 आईफोन मंगवा लिए, जिनकी कीमत 20 लाख रुपये से ज्यादा थी. यह दिखाता है कि दिल्ली में लोग सुविधा के लिए बड़ी रकम खर्च करने से नहीं हिचकते.

खाने-पीने का क्रेज

दिल्ली की पहचान हमेशा से खाने के शौक के लिए रही है और यह आदत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी साफ दिखती है. प्रीमियम चॉकलेट, बेकरी आइटम, फ्रोजन स्नैक्स और इंस्टेंट नूडल्स की मांग खूब बढ़ी है. खासकर कोरियाई फूड जैसे हॉट चिकन रामेन ने युवाओं के बीच खास जगह बना ली है.

ये भी पढ़ें-गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा करेंगे मध्य प्रदेश का दौरा, इन बड़े विकास कार्यों का होगा शुभारंभ

देर रात की शॉपिंग

दिल्ली में रात 10 से 11 बजे के बीच ऑर्डर सबसे ज्यादा किए जाते हैं. इस दौरान लोग चिप्स, सॉफ्ट ड्रिंक्स और पैकेज्ड पानी जैसी चीजें मंगवाना पसंद करते हैं. देर रात काम, पढ़ाई या एंटरटेनमेंट के दौरान स्नैकिंग अब दिल्ली वालों की आदत बन चुकी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital