UP News: खतौली कोतवाली पुलिस एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित पूर्व सभासद विनोद शेरवान को पकड़ने के लिए देवीदास मोहल्ले में पहुंची थी. पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार भी कर लिया था लेकिन तभी परिजनों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया.
हाथापाई और आरोपी की फरारी
परिजनों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई करते हुए आरोपी को छुड़ा लिया. इस दौरान महिलाएं भी शामिल थीं. आरोपी मौके से फरार हो गया और पुलिस देखते रह गई.
वायरल हुआ वीडियो
घटना का पूरा वाक्या किसी व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर लिया. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें साफ दिख रहा है कि आरोपी के परिजन पुलिस से भिड़कर उसे छुड़ा रहे हैं.
ये भी पढ़ें-इतिहास में पहली बार 20 EVM का ‘पोस्टमॉर्टम’! क्या बदल जाएगा चांदीवली चुनाव का नतीजा?
आरोपी की तलाश तेज
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है. साथ ही आरोपी के परिजनों के खिलाफ भी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
अधिकारी का बयान
सीओ खतौली रामाशीष यादव ने बताया कि 15 अप्रैल 2026 को पुलिस एनडीपीएस केस में वांछित विनोद मेंबर को पकड़ने गई थी. परिजनों ने पुलिस से हाथापाई कर उसे छुड़ा लिया. इस मामले में थाना खतौली पर उचित धाराओं में अभियोग दर्ज कर दिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



