Bharat Express DD Free Dish

रामपुर में बुलडोजर एक्शन: रातों-रात क्यों जमींदोज कर दी गईं 2 दरगाह?

Rampur Bulldozer Action: यूपी के रामपुर (बिलासपुर) में प्रशासन ने आधी रात को ऐसा ‘सीक्रेट ऑपरेशन’ चलाया कि सुबह उठते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. दो दरगाहों पर तड़के 3 बजे बुलडोजर चलाकर उन्हें रातों-रात जमींदोज कर दिया गया. आइये जानें आखिर इन्हें क्यों गिरा दिया गया?

Rampur Bulldozer Action Dargah demolition

Rampur Bulldozer Action: रामपुर/सुरेश दिवाकर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है. विकास कार्यों और अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का सख्त रुख एक बार फिर देखने को मिला है. जिले के बिलासपुर इलाके में प्रशासन ने एक बेहद गोपनीय ‘सीक्रेट ऑपरेशन’ चलाते हुए हाईवे चौड़ीकरण की जद में आ रही दो दरगाहों पर रातों-रात बुलडोजर चला दिया. देर रात अचानक हुई इस बड़ी कार्रवाई से सुबह होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. इस पूरे ऑपरेशन को इतनी शांति और पुलिस के सख्त पहरे के बीच अंजाम दिया गया कि आम लोगों को इसकी भनक तक नहीं लग पाई.

तड़के 3 बजे का ‘सीक्रेट ऑपरेशन’ (Bulldozer Action In Rampur)

जानकारी के मुताबिक, प्रशासन की यह कार्रवाई नगरीय हाईवे पर ब्लॉक कार्यालय के सामने स्थित हजरत सादिक शाह मियां की दरगाह के पास की गई. तड़के करीब तीन बजे अचानक दो जेसीबी मशीनें और खाली डंपर मौके पर लाकर खड़े कर दिए गए. चूंकि मामला धार्मिक स्थल से जुड़ा था, इसलिए प्रशासन ने इस कार्रवाई को पूरी तरह से गोपनीय (Confidential) रखा ताकि किसी भी तरह के विरोध-प्रदर्शन का सामना न करना पड़े.

छावनी में तब्दील इलाका (Rampur Dargah demolition)

इस बड़े ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति या हंगामे से निपटने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे. मौके पर कई थानों की भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई. पूरे इलाके को चारों तरफ से घेरकर एक तरह से पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. ऑपरेशन के दौरान मुख्य चौराहे और केमरी तिराहे (Kemri Tiraha Rampur) पर यातायात को पूरी तरह से रोक दिया गया ताकि कार्रवाई में कोई बाहरी बाधा उत्पन्न न हो.

सुबह नींद खुलते ही इलाके में मची हलचल

प्रशासन की यह कार्रवाई सुबह होने से पहले ही पूरी कर ली गई. जब इलाके के लोग सोकर उठे, तब उन्हें पता चला कि रात के अंधेरे में हाईवे के किनारे स्थित दोनों दरगाहों को जमींदोज किया जा चुका है. दरगाहों के ध्वस्तीकरण की खबर आग की तरह पूरे बिलासपुर में फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटने लगे. हालांकि, भारी पुलिस बल की मौजूदगी के कारण किसी भी तरह के उपद्रव की खबर नहीं है.

ये भी पढ़ें: जंग नहीं रुकने वाली! अमेरिका-ईरान की ‘इस्लामाबाद वार्ता-टू’ पर सस्पेंस, पेजेशकियान और ट्रंप आमने-सामने

इस पूरी कार्रवाई पर प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि यह कदम हाईवे चौड़ीकरण परियोजना (Highway Widening Project) के तहत उठाया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, विकास कार्य के रास्ते में आ रहे इन अतिक्रमणों को पहले ही चिन्हित कर लिया गया था और कानूनी प्रक्रिया के तहत ही इन्हें हटाने की कार्रवाई की गई है. फिलहाल इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह से प्रशासन के नियंत्रण में है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read