Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Mathura Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, डबल डेकर बस पलटी, तीन की मौत, 40 घायल

मथुरा के जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बस जो दिल्ली से बिहार जा रही थी, वो डिवाइडर से टकराकर पलट गई.

Mathura Accident

हादसे में क्षतिग्रस्त बस (फोटो: ANI)

Edited by Nitish Pandey

Mathura Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक यात्री बस की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए. रविवार रात दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई. घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है. मथुरा के जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि हादसा माइलस्टोन 88 के पास हुआ.

जानकारी के मुताबिक, बस ने दिल्ली के नरेला से यात्रा शुरू की थी और बिहार में दरभंगा के लिए जा रही थी. हादसे के बाद व्यस्त एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया. रास्ता साफ करने में कई घंटे लग गए.

ये भी पढ़ें: UP News: यूपी के महोबा में कंझावला जैसा दर्दनाक हादसा, ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मारने के बाद दो किलोमीटर तक घसीटा, दादा-पोते की मौत

मथुरा के जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बस जो दिल्ली से बिहार जा रही थी, वो डिवाइडर से टकराकर पलट गई. घटना में 3 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई और 12 घायलों को ज़िला अस्पताल भेजा गया है. मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद हैं, जांच जारी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital