Meerut wedding shooting case
Meerut wedding shooting case: मेरठ/ हरीश मिश्रा: मेरठ में स्टार हेरिटेज बैंक्विट हॉल फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है. मेरठ पुलिस की थाना लोहिया नगर, स्वाट टीम और थाना परतापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 25-25 हजार रुपये के दो इनामी वांछित अभियुक्त समेत तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार किए. इस दौरान पुलिस हेड कॉन्स्टेबल मोहित कुमार घायल हो गए. आपको विस्तार से बताते हैं पूरा मामला…
हर्ष फायरिंग में दो साल के बच्चे के भी लगी थी गोली
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अवैध असलाह, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है. बताया गया कि ये आरोपी स्टार हेरिटेज बैंक्विट हॉल में हुई फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे थे. रंजिश के चलते इन्होंने शादी समारोह के दौरान राजा , इरफान नाम के युवकों पर गोलियां बरसां दी थी ,इस फायरिंग में दो साल का बच्चा भी गोली लगने से घायल हो गया था. घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे.
ये भी पढ़ें: लखनऊ यूनिवर्सिटी पेपर लीक कांड: असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार, छात्रा को धमकाने का ऑडियो वायरल
बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग
वहीं आज क्षेत्र में बजौट अंडरपास के पास चेकिंग कब दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की . जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में दो बदमाशों जुनैद और हारिस पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए जबकि इनका तीसरा साथी फरार हो गया जिसे परतापुर थाना पुलिस ने कॉम्बिंग के बाद गिरफ्तार कर लिया . इस मुठभेड़ में हेड कॉन्स्टेबल मोहित कुमार घायल हो गए . जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है . घायलों बदमाशों को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एसपी सिटी गोपाल विनायक भोंसले ने बताया कि पकड़े गए तीनो बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं.
बताया गया कि दोनों ही पक्ष गांजा तस्करी से जुड़े हुए हैं। इसी अवैध कारोबार को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही है. मामला आपसी रंजिश का है.
- भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



