Bharat Express DD Free Dish

आज का राशिफल: कौन सी राशि पाएगी सफलता और किसे करना होगा संघर्ष?

Aaj Ka Rashifal 18 May 2026: आज का राशिफल और ज्योतिषीय भविष्यवाणी पढ़ें. चन्द्रमा के गोचर, ग्रहों की स्थिति और पुरुषोत्तम माह में पूजा-पाठ के महत्व के साथ सभी 12 राशियों के लिए करियर, स्वास्थ्य, प्रेम जीवन और उपाय जानें.

Aaj Ka Rashifal 18 May 2026: सोमवार का दिन शिव उपासना के लिए शुभ माना जाता है. आज चन्द्रमा वृष राशि से मिथुन राशि में रात 10:05 बजे प्रवेश करेंगे. मंगल मेष में, सूर्य और बुध वृष में, शनि मीन में तथा गुरु व शुक्र मिथुन में गोचर कर रहे हैं. पुरुषोत्तम माह चल रहा है, इसलिए भगवान विष्णु की पूजा विशेष फलदायी रहेगी. इस समय शिव पूजा, सुंदरकांड पाठ, सिद्धिकुंजिका स्तोत्र और सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करना लाभकारी रहेगा. साथ ही गाय को रोटी और गुड़ खिलाना तथा गुड़, मसूर और अनार का दान संकटों से रक्षा करेगा. पुरुषोत्तम माह में अन्न दान, गंगा स्नान और तीर्थ यात्रा का महत्व और भी बढ़ जाता है.

मेष राशि

मंगल, सूर्य और बुध द्वितीय भाव में हैं. चन्द्रमा व्यापार के लिए अनुकूल स्थिति बना रहे हैं. करियर में नई दिशा मिलेगी और कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी. यात्राओं से बचें. छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन मधुर रहेगा.

  • आज का उपाय – श्रीकृष्ण उपासना करें, क्रोध पर नियंत्रण रखें, गेहूं का दान करें.
  • शुभ रंग – नारंगी, पीला
  • शुभ अंक – 04, 07
  • भाग्य प्रतिशत – 75%

वृषभ राशि

सूर्य और बुध आपकी राशि में हैं, शनि एकादश भाव में शुभ फल दे रहे हैं. चन्द्रमा का गोचर आर्थिक लाभ देगा. नौकरी में विवाद समाप्त हो सकते हैं. धन लाभ के योग हैं. परिवार के कार्यों में व्यस्त रहेंगे. कफ की समस्या परेशान कर सकती है.

  • आज का उपाय – विष्णु उपासना करें, सात अन्न और फल का दान करें.
  • शुभ रंग – हरा, सफेद
  • शुभ अंक – 03, 09
  • भाग्य प्रतिशत – 60%

मिथुन राशि

सूर्य व्यय भाव में और शनि दशम भाव में हैं. राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा. रुके कार्य पूरे होंगे. व्यापार में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. प्रेम जीवन सुखद रहेगा.

  • आज का उपाय – हनुमान उपासना करें, उड़द का दान करें.
  • शुभ रंग – हरा, नीला
  • शुभ अंक – 05, 07
  • भाग्य प्रतिशत – 65%

कर्क राशि

चन्द्रमा सूर्य और बुध के साथ एकादश भाव में हैं. छात्रों को मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे. व्यवस्थित पढ़ाई करें. व्यापार में लाभ होगा. ऑफिस में तनाव रह सकता है. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा. त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है.

  • आज का उपाय – सप्तश्लोकी दुर्गा पाठ 9 बार करें.
  • शुभ रंग – लाल, नारंगी
  • शुभ अंक – 04, 09
  • भाग्य प्रतिशत – 75%

सिंह राशि

मीडिया, आईटी और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी. गुरु एकादश भाव में हैं. उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा. छात्रों को करियर दिशा पर ध्यान देना होगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है. प्रेम जीवन सुखद रहेगा.

  • आज का उपाय – अन्न दान करें, असत्य से बचें, पिता का आशीर्वाद लें.
  • शुभ रंग – नारंगी, पीला
  • शुभ अंक – 04, 06
  • भाग्य प्रतिशत – 75%

कन्या राशि

चन्द्रमा, सूर्य और बुध भाग्य भाव में हैं. बुध और शुक्र मीडिया व आईटी क्षेत्र में प्रगति देंगे. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. राजनीति और मैनेजमेंट से जुड़े लोग सफल रहेंगे. लीवर की समस्या हो सकती है. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा.

  • आज का उपाय – माता दुर्गा उपासना करें, गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
  • शुभ रंग – पीला, नारंगी
  • शुभ अंक – 03, 09
  • भाग्य प्रतिशत – 80%

तुला राशि

शुक्र और गुरु नवम भाव में हैं, सूर्य, बुध और चन्द्रमा अष्टम भाव में हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आईटी और फाइनेंस क्षेत्र में सफलता मिलेगी. आपकी कार्यशैली लोगों को प्रभावित करेगी. धार्मिक यात्रा का योग है.

  • आज का उपाय – मिष्ठान दान और शीतल जल का दान करें.
  • शुभ रंग – नीला, आसमानी
  • शुभ अंक – 03, 08
  • भाग्य प्रतिशत – 60%

वृश्चिक राशि

चन्द्रमा, सूर्य और बुध सप्तम भाव में हैं. व्यापार में बड़ा लाभ होगा. नौकरी परिवर्तन के लिए समय अनुकूल है. पुराने तनाव समाप्त होंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी.

  • आज का उपाय – सप्तश्लोकी दुर्गा पाठ 9 बार करें.
  • शुभ रंग – नारंगी, पीला
  • शुभ अंक – 03, 09
  • भाग्य प्रतिशत – 85%

धनु राशि

शनि चतुर्थ भाव में हैं, गुरु सप्तम भाव में हैं. नौकरी और व्यापार में कार्यभार बढ़ेगा. नौकरी परिवर्तन के योग हैं. नई जिम्मेदारी मिल सकती है. यात्राओं से परेशानी हो सकती है. प्रेम संबंधों में संतुलन बनाए रखें.

  • आज का उपाय – विष्णु उपासना करें, श्री सूक्त का पाठ करें.
  • शुभ रंग – पीला, लाल
  • शुभ अंक – 04, 06
  • भाग्य प्रतिशत – 80%

मकर राशि

शनि तृतीय भाव में हैं, सूर्य पंचम भाव में हैं. व्यापार में अच्छा समय है. नौकरी में बदलाव संभव हैं. छात्रों को लाभ मिलेगा. मेहनत से सफलता मिलेगी. वाहन खरीदने का विचार बन सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

  • आज का उपाय – विष्णु उपासना करें, पीले वस्त्र दान करें.
  • शुभ रंग – नीला, पीला
  • शुभ अंक – 04, 05
  • भाग्य प्रतिशत – 75%

कुंभ राशि

सूर्य चतुर्थ भाव में, शनि द्वितीय भाव में हैं. ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा. छात्रों को व्यवस्थित पढ़ाई करनी होगी. प्रेम जीवन में नया मोड़ आ सकता है. विवाह की चर्चा परिवार में हो सकती है. रियल एस्टेट से लाभ होगा.

  • आज का उपाय – कनकधारा स्तोत्र पाठ करें, अन्न दान करें.
  • शुभ रंग – नीला, हरा
  • शुभ अंक – 05, 08
  • भाग्य प्रतिशत – 70%

ये भी पढ़ें-एग्जाम एजेंसी के अंदर ही मौजूद थे ‘विभीषण’! NEET-UG 2026 पेपर लीक में NTA के बड़े अधिकारी भी शक के घेरे में

मीन राशि

गुरु चतुर्थ भाव में, शनि आपकी राशि में हैं. व्यापार में सफलता मिलेगी. नौकरी में प्रमोशन के योग हैं. बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा लेकिन क्रोध से बचें. धार्मिक यात्रा का योग है.

  • आज का उपाय – कनकधारा स्तोत्र पाठ करें.
  • शुभ रंग – पीला, लाल
  • शुभ अंक – 02, 09
  • भाग्य प्रतिशत – 65%

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read