Bharat Express DD Free Dish

गोविंदपुरी में ‘खूनी खेल’: किचन में मिली मां-बेटे की लाश, अलमारी खाली… आखिर कौन था वो ‘बेरहम’ मेहमान?

Govind Puri Murder Case: राजधानी के गोविंदपुरी इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां घर में घुसकर मां और उसके 13 वर्षीय बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. परिजनों ने लूटपाट का आरोप लगाया है, जिससे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है.

Delhi double murder case

Govind Puri Murder Case: दिल्ली का गोविंदपुरी इलाका उस वक्त दहल उठा जब एक ही घर के भीतर मां और बेटे की खून से सनी लाशें मिलीं. बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है, जिससे पूरी दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं.

वारदात गोविंदपुरी की गली नंबर-10 में हुई. मृतकों की पहचान 38 वर्षीय शारदा और उनके 13 साल के बेटे के रूप में हुई है (Sharda and son murder). जब मृतका का पति, जो सब्जी का काम करता है, देर रात घर लौटा तो उसने अपनी पत्नी और बच्चे को रसोई में मृत पाया. घर के हालात देखकर साफ था कि उन पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था (Delhi double murder). चलिए जानते है पूरा मामला:

लूटपाट का आरोप

परिजनों का दावा है कि यह केवल हत्या नहीं बल्कि सोची-समझी लूट है. उनके मुताबिक, घर की अलमारी से करीब 10 से 12 लाख रुपये की नकदी और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर गायब हैं (Robbery in Govind Puri). परिवार पिछले 15 सालों से यहां रह रहा था और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं का निवासी है (Govind Puri murder case).

पुलिस की कार्रवाई और स्थानीय आक्रोश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंच गईं. स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ भारी गुस्सा है. लोगों का कहना है कि इलाके में अपराध बढ़ रहा है और सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके.

यह भी पढ़ें:  NTA चीफ की कुर्सी खतरे में! दिग्विजय सिंह के सामने आज खुलेगी NEET पेपर लीक की पूरी फाइल

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read