Acharya Lokesh Muni Award 2026: जैन संत आचार्य लोकेशजी को मुंबई में आयोजित ‘शांति के लिए बिलियनेयर्स कॉन्क्लेव’ (Billionaires Conclave for Peace) में वैश्विक शांति और न्याय को बढ़ावा देने के लिए “चैम्पियन ऑफ पीस एंड जस्टिस अवॉर्ड” दिया गया. कैलाश सत्यार्थी सहित चार नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने उन्हें यह सम्मान सौंपा. आचार्यजी ने इसे भारतीय संस्कृति की जीत बताया, जिसके बाद कई सामाजिक हस्तियों ने उन्हें बधाई दी.
मुंबई में संयुक्त राष्ट्रसंघ (united nations) के सहयोग से वॉकहार्ट फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘शांति के लिए बिलियनेयर्स कॉन्क्लेव’ (Billionaires Conclave for Peace) में जैन आचार्य लोकेशजी को प्रतिष्ठित ‘चैम्पियन ऑफ पीस एंड जस्टिस अवॉर्ड’ (Champion of Peace and Justice Award) से सम्मानित किया गया. आचार्यजी ने इसे भारतीय संस्कृति की जीत बताया, जबकि देश की कई शीर्ष राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है.
दिग्गजों की मौजूदगी में सम्मान
यह सम्मान उन्हें दुनिया के चार दिग्गज नोबेल शांति पुरस्कार विजेताओं श्री कैलाश सत्यार्थी, श्री हौसीन अब्बासी, श्री ग्रिगोरी लियोपोल्डोविच पेलमैन और प्रोफेसर मोहन मुनासिंघे के हाथों मिला. इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind), महाराष्ट्र के राज्यपाल और क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) सहित कई जानी-मानी हस्तियों ने उन्हें बधाई दी.
जैन सिद्धांतों की वैश्विक जीत
पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता जताते हुए आचार्य लोकेशजी ने कहा कि विश्व में शांति और न्याय की स्थापना ही उनके जीवन का उद्देश्य है. उन्होंने जोर दिया कि आज की वैश्विक चुनौतियों और हिंसा के बीच भगवान महावीर के अहिंसा, करुणा और सह-अस्तित्व के सिद्धांत ही मानवता का सच्चा मार्गदर्शन कर सकते हैं. उन्होंने इसे अपना व्यक्तिगत नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और जैन धर्म के सिद्धांतों का सम्मान बताया.
मंच और मानवता का गौरव
इस अवसर पर नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी ने आचार्यजी को सम्मानित करने पर गर्व जताया. वहीं, फाउंडेशन के सीईओ डॉ. हुजैफा खोराकीवाला ने कहा कि उनका ‘आई एम पीसकीपर’ (I am Peacekeeper) आंदोलन आचार्यजी जैसी महान विभूति को सम्मानित करके खुद गौरवान्वित महसूस कर रहा है.
यह भी पढ़ें: कैप्टन नागरवाला, RAW कनेक्शन और फिर संदिग्ध मौतें… देश का वो बैंक घोटाला जो आज भी है एक अनसुलझा ‘मर्डर मिस्ट्री’
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



