Bharat Express DD Free Dish

पेट्रोल 100 के पार, डीजल भी सेंचुरी छूने को तैयार, 11 दिन में चौथा झटका

Petrol Diesel Price Hike: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. 25 मई 2026 को दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. पहली बार पेट्रोल ने 100 रुपये का आंकड़ा पार किया है.

Petrol Diesel Price Hike: देश में ईंधन की कीमतें एक बार फिर बढ़ गई हैं. पिछले 11 दिनों में यह चौथी बार है जब पेट्रोल और डीजल महंगे हुए हैं. दिल्ली में पेट्रोल 2.61 रुपये बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं डीजल 2.71 रुपये महंगा होकर 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. पहली बार पेट्रोल ने 100 रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला

मध्य पूर्व में संकट शुरू होने के बाद 15 मई को पहली बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए थे. उस समय दोनों ईंधनों की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ था. इसके बाद 19 मई को करीब 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई. शनिवार को फिर से दाम बढ़े और अब चौथी बार कीमतें 2 रुपये से ज्यादा बढ़ा दी गई हैं.

बड़े शहरों में ताजा रेट

  • दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
  • कोलकाता में पेट्रोल 113.47 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
  • मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
  • चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
  • बेंगलुरु में पेट्रोल 110.61 रुपये और डीजल 98.54 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
  • नोएडा में पेट्रोल 101.92 रुपये और डीजल 95.37 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
  • गुरुग्राम में पेट्रोल 102.69 रुपये और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपये और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
  • लखनऊ में पेट्रोल 101.89 रुपये और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
  • पटना में पेट्रोल 113.54 रुपये और डीजल 99.54 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

बढ़ोतरी की वजह

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और रुपये की कमजोरी भी बनी हुई है. इन कारणों से सरकारी तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा है और नतीजा यह है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार ऊपर जा रही हैं.

हालिया बढ़ोतरी का असर

पिछले हफ्ते भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए थे. 10 दिनों से भी कम समय में तीसरी बार कीमतें बढ़ीं. उस समय पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ था. इस तरह 10 दिनों के भीतर पेट्रोल और डीजल करीब 5 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें-गंगा दशहरा 2026: सोमवार व्रत और नौतपा का शुभ संगम

सीएनजी भी महंगी

पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ सीएनजी की कीमतों में भी इजाफा हुआ है. शनिवार को सीएनजी 1 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई. कुछ दिनों में तीसरी बार हुई इस बढ़ोतरी के बाद सीएनजी कुल 4 रुपये प्रति किलोग्राम तक महंगी हो गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read