UP News: अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई. घटना सारसौल चौकी के पीछे मोहल्ला मधूमिल की है. विवाद महज 1700 रुपये का था, लेकिन इसी झगड़े ने ऑटो चालक यामीन की जिंदगी खत्म कर दी. हमले में उसकी पत्नी सलमा भी घायल हो गई.
क्यों हुआ विवाद?
परिजनों ने बताया कि यामीन पड़ोसियों का ऑटो किराये पर चलाता था. आरोप है कि ऑटो मालिक मुनीस, अनीस और नफीस की मां को कई बार ऑटो से लाने-ले जाने के बाद यामीन ने 1700 रुपये किराये के रोक लिए थे. इसी बात को लेकर आरोपियों ने रास्ते में यामीन और उसकी पत्नी को घेर लिया और दोनों पर हमला कर दिया.
पत्नी भी बनी शिकार
जब यामीन पर हमला हुआ तो उसकी पत्नी सलमा बचाव के लिए आगे आई. लेकिन आरोपियों ने उसे भी पीट दिया. गंभीर हालत में परिजन यामीन को थाने लेकर पहुंचे, जहां पुलिस के सामने ही उसने दम तोड़ दिया.
हिरासत में आरोपी
पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है.
इलाके में दहशत
इस घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है. लोग हैरान हैं कि इतनी छोटी रकम के लिए किसी की जान ले ली गई. परिजनों का कहना है कि यामीन ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था और उसकी मौत से घर पर संकट आ गया है.
कब है बकरीद?
भारत में ईद-उल-अजहा (बकरीद) 2026 का त्योहार ज्यादातर राज्यों में गुरुवार, 28 मई को मनाया जाएगा. वहीं जम्मू-कश्मीर और कुछ इलाकों में स्थानीय चांद दिखने के कारण बुधवार, 27 मई को ईद मनाई जाएगी.
ये भी पढ़ें-जंग के बीच नेतन्याहू अस्पताल में भर्ती, जानिए किस स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं इजरायली पीएम
त्योहार का महत्व
ईद-उल-अज़हा को कुर्बानी का त्योहार भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय पैगंबर इब्राहीम की आस्था और बलिदान की याद में नमाज अदा करता है और कुर्बानी की रस्म निभाता है. यह पर्व भाईचारे, इंसानियत और एकता का संदेश देता है, जहां परिवार और समाज मिलकर खुशियां साझा करते हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


