Bharat Express DD Free Dish

27 करोड़ का दांव फुस्स! ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, संजीव गोयनका का बड़ा एक्शन!

Rishabh Pant Captaincy: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने IPL 2026 से पहले कप्तानी छोड़ दी है. 27 करोड़ में खरीदे गए पंत के फैसले के बाद LSG नए कप्तान की तलाश में जुट गई है.

Rishabh Pant LSG Captaincy

Rishabh Pant Captaincy: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने ऋषभ पंत को कप्तानी से हटा दिया है. फ्रेंचाइजी के मुताबिक, पंत ने खुद कप्तानी छोड़ने की इच्छा जताई थी, जिसे टीम मैनेजमेंट ने तुरंत मंजूरी दे दी.

LSG के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने कहा कि फ्रेंचाइजी ने ऋषभ के फैसले का सम्मान किया है. उन्होंने बताया कि कप्तान के रूप में पंत का ड्रेसिंग रूम में अच्छा योगदान रहा और टीम उनके प्रयासों की सराहना करती है. टॉम मूडी ने आगे कहा कि अब टीम का ध्यान नए सिरे से मजबूत संयोजन तैयार करने पर है, ताकि आने वाले सीजन में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके.

पंत की जगह कौन?

ऋषभ पंत के कप्तानी छोड़ने के बाद अब यह चर्चा तेज हो गई है कि अगले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स का नया कप्तान कौन होगा. माना जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट और मालिक संजीव गोयनका जल्द ही भविष्य की रणनीति पर काम शुरू करेंगे. पिछले सीजन में पंत की कप्तानी में टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी थी, जिसके कारण लगातार सवाल उठ रहे थे. अब फ्रेंचाइजी बड़े बदलावों की तैयारी में दिखाई दे रही है.


ये भी पढ़ें: IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के तूफान में उड़ी किंग कोहली की ऑरेंज कैप, टॉप-5 की रेस से बाहर हुए खिलाड़ी; देखें पूरी लिस्ट


27 करोड़ का खिलाड़ी

ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. नवंबर 2024 में हुए मेगा ऑक्शन में LSG ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा था. इसके बाद जनवरी 2025 में उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी गई थी. बता दें कि आईपीएल (IPL) इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत ही हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने उन्हें 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read