Bharat Express DD Free Dish

GT vs RR: Qualifier 2 में टॉस के दौरान दिखा सबसे बड़ा ड्रामा! पराग ने पहली बार में क्या गलती की, जो गिल को दोबारा उछालना पड़ा सिक्का?

GT vs RR क्वालीफायर-2 में टॉस के दौरान बड़ा ड्रामा देखने को मिला. रियान पराग की गलती के बाद टॉस दोबारा कराया गया और अंत में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया.

GT vs RR Qualifier 2

GT vs RR Qualifier 2: न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर खेला जा रहा है (GT vs RR IPL 2026 Qualifier 2). राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है.

RR ने जीता टॉस

आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) आमने-सामने हैं. यह मैच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीत लिया है. टॉस जीतने के बाद उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. यानी राजस्थान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बनाने की कोशिश करेगी और गुजरात टाइटंस के सामने एक मजबूत लक्ष्य रखने का प्रयास करेगी.

क्वालीफायर-2 में दो बार टॉस

RR vs GT मैच में टॉस के दौरान थोड़ी गड़बड़ी देखने को मिली. पहले रियान पराग ने सिक्का उछालने से पहले ही ‘हेड’ कह दिया था, लेकिन बाद में शुभमन गिल ने टॉस कराया. इस बार पराग की ओर से कोई साफ कॉल नहीं आया. स्थिति को देखते हुए मैच रेफरी ने टॉस दोबारा कराने का फैसला लिया. दूसरी बार भी सिक्का गिरते ही नतीजा राजस्थान रॉयल्स के पक्ष में रहा और पराग ने टॉस जीत लिया. ऐसा आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ है कि क्वालीफायर-2 में दो बार टॉस हुआ है.

जीतने वाली टीम RCB से लड़ेंगी

यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्वालीफायर-2 है. जो भी टीम इस मैच को जीतेगी, वह सीधे आईपीएल 2026 के फाइनल में पहुंच जाएगी और खिताब जीतने से बस एक कदम दूर रह जाएगी. मैच जीतने वाली टीम रविवार (31 मई) को अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सामने टॉफी के लिए लड़ेंगी. इसलिए दोनों टीमों पर दबाव काफी ज्यादा है और मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. राजस्थान रॉयल्स चाहेगी कि उनके बल्लेबाज अच्छी शुरुआत करें और बड़ा स्कोर खड़ा करें, जबकि गुजरात टाइटंस की नजरें शुरुआत में जल्दी विकेट निकालकर दबाव बनाने पर होंगी.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (GT vs RR Playing 11)

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11 (RR Playing 11): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा.


ये भी पढ़ें: 27 करोड़ का दांव फुस्स! ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, संजीव गोयनका का बड़ा एक्शन!


गुजरात टाइटन्स प्लेइंग 11 (GT Playing 11): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read