Abhishek Banerjee Attack
Abhishek Banerjee Attack: पश्चिम बंगाल के सोनारपुर के कमराबाद इलाके में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee attack) के दौरे के दौरान तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई. वह चुनाव के बाद हिंसा से प्रभावित लोगों और अपनी पार्टी के एक दिवंगत कार्यकर्ता के परिवार से मिलने पहुंचे थे.
मौके पर पहले से मौजूद विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने उनके पहुंचते ही नारेबाजी शुरू कर दी. प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने कच्चे अंडे फेंके और धक्का-मुक्की की घटनाएं भी हुईं. हालात बिगड़ते देख सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए हेलमेट पहनाया.
बताया जा रहा है कि भारी विरोध के कारण अभिषेक बनर्जी को अपनी गाड़ी छोड़कर बाइक से अंदर जाना पड़ा, लेकिन रास्ते में ही प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घेर लिया. इस दौरान सड़क पर मोटरसाइकिलें फेंके जाने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए सांसद को सुरक्षित बाहर निकाला.
बीजेपी ने करवाया है ये सब- अभिषेक बनर्जी
अभिषेक बनर्जी ने अपने ऊपर हुए हमले के बाद कहा कि, “यह सब भाजपा द्वारा प्रायोजित है. देखिए उन्होंने क्या कर दिया है. यही उनका लोकतंत्र का उदाहरण है. अभी एक महीना भी नहीं बीता है और पुलिस का नामोनिशान नहीं है.”
#WATCH | Sonarpur, West Bengal: TMC MP Abhishek Banerjee was attacked during his visit to Sonarpur to meet the post-poll violence victims’ families
He says, “It’s all BJP-sponsored. Look what they have done. This is their example of democracy. It hasn’t even been a month,… pic.twitter.com/UXM9dzsb4U
— ANI (@ANI) May 30, 2026
अभिषेक बनर्जी के खिलाफ लोगों में क्यों दिखा आक्रोश?
स्थानीय लोगों का कहना है कि उनका विरोध किसी राजनीतिक दल के समर्थन में नहीं था, बल्कि इलाके की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को लेकर था. उनका आरोप है कि वर्षों से सड़कें बदहाल हैं और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति भी ठीक नहीं है.
निवासियों के अनुसार, बारिश के मौसम में सड़कें जलभराव की वजह से लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन जाती हैं. उनका कहना है कि कई बार प्रशासन और सरकार से सड़क मरम्मत तथा पानी की बेहतर व्यवस्था की मांग की गई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला.
लोगों का मानना है कि इतने लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद क्षेत्र में अपेक्षित विकास नहीं हुआ. इसी नाराजगी के बीच जब अभीषेक बनर्जी इलाके में पहुंचे, तो लोगों ने उनसे जवाब मांगा और विरोध प्रदर्शन किया. इसी दौरान उनके खिलाफ नारेबाजी हुई और कुछ प्रदर्शनकारियों ने अंडे भी फेंके.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

