Bharat Express DD Free Dish

मौत से पहले मजदूर कुलदीप का वीडियो वायरल, हादसे से पहले के भयावह हालात आए सामने

Hamirpur bridge accident video: हमीरपुर पुल हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर कुलदीप का हादसे से पहले बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.वीडियो में तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और खतरनाक परिस्थितियों के बीच मजदूरों की स्थिति दिखाई दे रही है, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं.

Hamirpur bridge accident video

Hamirpur bridge accident video

Hamirpur bridge accident video:  उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में हुए दर्दनाक पुल हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर कुलदीप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हादसे के तीन दिन बाद सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्थिती कितनी भयावह है. यह वीडियो पुल का एक हिस्सा ढहने से कुछ समय पहले रिकॉर्ड किया गया था.

मौत से पहले का वीडियो वायरल

आपको बता दें कि कुलदीप ने अपने मोबाइल फोन से फ्रंट और बैक दोनों कैमरों का उपयोग कर यह वीडियो बनाया था. वायरल हो रही वीडियो क्लिप्स में सबसे लंबी क्लिप 1 मिनट 19 सेकंड की बताई जा रही है, जिसे 29 मई की रात करीब 12:04 बजे रिकॉर्ड किया गया था. इसके अलावा 13 सेकंड और 3 सेकंड की दो अन्य वीडियो क्लिप भी सामने आई हैं, जो हादसे से पहले के हालात को दर्शाती हैं.

खराब मौसम में मजदूरों को काम करने की अनुमति कैसे

वीडियो में कुलदीप अपने तीन अन्य साथियों के साथ कोठी नंबर-4 के सेगमेंट पर दिखाई दे रहा है. तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के बीच पुल पर काम कर रहे मजदूरों की स्थिति बेहद चिंताजनक है. वीडियो के वायरल होने के बाद हादसे को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं. लोग यह जानना चाहते हैं कि जब मौसम इतना खराब था तो मजदूरों को उस समय पुल पर काम करने की अनुमति क्यों दी गई. सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को लेकर व्यापक चर्चा हो रही है और लोग घटना की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: खेत की खुदाई में मिलीं प्राचीन पत्थर की मूर्तियां, नवाटोला गांव में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

प्रशासन और जांच एजेंसियां भी वीडियो की कर रही जांच

गौरतलब है कि पुल हादसे में कई मजदूर प्रभावित हुए थे, जबकि कुलदीप की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया. अब सामने आया यह वीडियो हादसे से पहले की परिस्थितियों को समझने में महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है. प्रशासन और जांच एजेंसियां भी वीडियो की जांच कर रही हैं ताकि दुर्घटना के कारणों और संभावित लापरवाही की सच्चाई सामने लाई जा सके.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read