Fitkari for glowing skin
Fitkari for glowing skin: आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली की वजह से आमतौर पर महिलाएं अपने चेहरे पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाती हैं. दिनभर मेकअप की वजह से चेहरे की स्किन लूज और बेजान नजर आती है. आज हम आपको इस आर्टिकल में स्किन को हेल्दी बनाने के टिप्स बताएंगे. मात्र दस रुपए में स्किन को फिर से हेल्दी और ग्लोइंग बना सकते हैं.
दस रुपए की चीज से मिनटों में चमकाइए चेहरा
हम बात कर रहे हैं फिटकरी की. फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल और एंटिफंगल गुण पाए जाते हैं जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को कम कर उसे ग्लोइंग बनाते हैं. फिटकरी को आप टोनर के रुप में यूज कर सकते हैं. इसके लिए थोड़ी सी फिटकरी पाउडर को पानी में मिलाकर घोल तैयार करें. फिर इसे स्प्रे बोतल में भरकर चेहरे पर स्प्रे करें. इससे स्किन के पोर्स टाइट होते हैं और ऑयल कंट्रोल करने में मदद मिलती है. हालांकि, इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से स्किन ड्राई हो सकती है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही इस्तेमाल करें. नियमित रुप से सही मात्रा में यूज करने से कुछ दिनों में आपको फर्क साफ दिखने लगेगा. आपकी स्किन पहले से ज्यादा ग्लो करेगी.
फिटकरी और दही का फेस मास्क
फिटकरी और दही का फेस मास्क स्किन को टाइट और सॉफ्ट बनाता है. फेस मास्क बनाने के लिए फिटकरी पाउडर में थोड़ा शहद या दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें. अब इसे मास्क ब्रश या फिर साफ उंगलियों से पूरे चेहरे पर लगाएं. 5 से 7 मिनट चेहरे पर यह मास्क लगा रहने दें. फिर हल्के गर्म पानी से चेहरा साफ कर लें. इससे स्किन फ्रेश और सॉफ्ट बनती है.
यह भी पढ़ें: सिर्फ AC ही नहीं, फ्रिज फटने से भी लग सकती है भीषण आग; भूलकर भी न करें ये गलतियां
एक्ने और पिंपल्स का इलाज है फिटकरी
चेहरे के पिंपल्स और एक्ने के लिए फिटकरी रामबाण है. अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने हैं तो इसे आप फिटकरी से सही कर सकते हैं. फिटकरी पाउडर में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे पिंपल्स वाली जगह पर 10-15 मिनट तक लगाकर रखें. इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. ऐसा हफ्ते में 2-3 बार करने से सूजन और पिंपल्स कम हो जाएंगे.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


