Bharat Express DD Free Dish

कौन हैं वे तीन लोग जिन्होंने उजाड़ा खान सर का ‘आशियाना’? कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार

Khan Sir Coaching Attack: पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर हुई तोड़फोड़ और कथित फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद और उनके दो सहयोगियों अभिषेक व गौरव को गिरफ्तार कर लिया है.

Khan Sir Coaching attack

Khan Sir Coaching Attack: पटना/आशुतोष कुमार: बिहार में मंगलवार (2 जून) देर रात प्रतिष्ठित टीचर खान सर के कोचिंग के बाहर तोड़फोड़ और अघात फायरिंग का मामला सामने आया है. इसी क्रम में पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत उनके दो सहयोगी अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार कर लिया है.

कौन है यह तीन शख्स

पटना में खान सर के कोचिंग के बाहर हुए हंगामे और मारपीट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत उनके दो सहयोगी अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही है. टाउन SDPO-1 राजेश रंजन ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

खान सर के कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़ का जो सीसीटीवी फुटेज आया है. CCTV फुटेज में लोग गार्ड से मारपीट करते और पोस्टर-होर्डिंग फाड़ते दिखे. पुलिस जांच में ज्ञान बिंदु कोचिंग के स्टाफ की भूमिका सामने आई है. इसके बाद उसके निदेशक को अरेस्ट किया गया. साथ में उनके दो सहयोगियों की भी गिरफ्तारी की गई.


ये भी पढ़ें: लाइसेंस 6 कमरों का और हॉस्पिटल में लाशों का अंबार! मालवीय नगर अग्निकांड में मैक्स अस्पताल के बयान में क्या?


रोशन आनंद पटना में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाला एक बड़ा कोचिंग संस्थान चलाते हैं. वह ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक हैं और उनके संस्थान से हर साल कई छात्र सफलता हासिल करते हैं. मामले की जांच के तहत पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आएगी.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांगी मदद

फैजल खान (खान सर) के कोचिंग सेंटर के बाहर हुई गोलीबारी को लेकर अब खान सर ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सुरक्षा की गुहार लगाई है. जिसके बाद कोचिंग सेंटर के बाहर काफी सुरक्षा बल तैनात की गए है. इसके साथ ही हजारों की संख्या में छात्र भी प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों की मांग है कि खान सर को सुरक्षा मिले.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read