उत्तर प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का साफ और कड़ा संदेश है कि “या तो अपराध छोड़ दो, या फिर दुनिया.” झांसी में अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के हाई-प्रोफाइल एनकाउंटर से लेकर आज तक, यूपी पुलिस की ‘ठोक दो’ नीति का खौफनाक चक्रव्यूह लगातार जारी है.
इसी कड़ी में यूपी पुलिस ने गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के कुर्था गांव में एक और बड़ा ‘ऑन-द-स्पॉट’ इंसाफ (UP GHAZIPUR ENCOUNTER) करते हुए 1 लाख रुपये के इनामी शूटर कमलेश चौधरी को सरेशाम मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. इस खूनी एनकाउंटर के दौरान बदमाशों की गोली से स्वाट (SWAT) टीम प्रभारी रोहित मिश्रा भी घायल हुए हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.
विनीत राय हत्याकांड का 6 दिन में हिसाब(UP GHAZIPUR ENCOUNTER)
दरअसल, गाजीपुर के फुल्लनपुर में बीते 29 मई को कुख्यात ‘कटरा गैंग’ के शूटरों ने बिंदु होटल के मालिक के बेटे विनीत राय की दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर बेरहमी से हत्या कर दी थी. इस कत्लेआम के बाद से ही पूरे इलाके में व्यापारियों में भारी आक्रोश था. लेकिन योगी राज में अपराधियों की उल्टी गिनती तुरंत शुरू हो जाती है.
एसपी ईरज राजा के नेतृत्व में आधा दर्जन टीमें कटरा गैंग के गुर्गों शंकर पांडेय, कमलेश चौधरी, आलोक दुबे और सोनू यादव के पीछे लगी थीं. बुधवार शाम जैसे ही शूटर कमलेश की लोकेशन कुर्था गांव में मिली, पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया.
यूपी पुलिस ने सिखाया ‘योगी स्टाइल’ में सबक
खुद को पुलिस के जाल में फंसा देख 7 संगीन मुकदमों के हिस्ट्रीशीटर कमलेश चौधरी ने सरेंडर करने के बजाय सीधे स्वाट टीम के प्रभारी रोहित मिश्रा पर गोलियां झोंक दीं. रोहित मिश्रा के हाथ में गोली लगते ही यूपी पुलिस का ‘थर्ड आई’ ऐक्शन मोड ऑन हो गया.
पुलिस की तरफ से हुई जवाबी कड़क फायरिंग (Cross Firing) में कमलेश चौधरी को कई गोलियां लगीं और वह वहीं तड़पकर ढेर हो गया. उसे गंभीर हालत में गाजीपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
ये भी पढ़ें-बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर ‘मां वाग्देवी भोजपाल यूनिवर्सिटी’ रखा गया, ये है नाम बदलने की पूरी वजह
यूपी में अपराधियों का एक ही मुकद्दर
सोशल मीडिया पर इस एनकाउंटर (UP GHAZIPUR ENCOUNTER) के बाद यूपी सरकार के ‘एनकाउंटर राज’ की चर्चा एक बार फिर चरम पर है. यूज़र्स का कहना है कि विकास दुबे, असद अहमद और गुलाम के बाद अब कमलेश चौधरी का यह हश्र साफ करता है कि यूपी में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों का मुकद्दर सिर्फ और सिर्फ पुलिस की गोली है. एसपी ईरज राजा ने साफ कर दिया है कि घायल स्वाट प्रभारी खतरे से बाहर हैं और कटरा गैंग के बाकी बचे हुए गुर्गों को भी पाताल से ढूंढकर बहुत जल्द इसी अंजाम तक पहुंचाया जाएगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


