US Iran Conflict: खाड़ी क्षेत्र (Gulf Region) में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव युद्ध के स्तर पर पहुंच गया है. अमेरिकी सेना द्वारा ईरान के तटीय रडार ठिकानों पर की गई बमबारी के बाद तेहरान भड़क उठा है. इसके जवाब में ईरान की IRGC ने कुवैत और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला कर दिया है, जिससे पूरे खाड़ी देशों में कोहराम मच गया है.
अमेरिका ने ईरान के तटीय रडार ठिकानों पर बमबारी की, जिससे गुस्साए ईरान (IRGC) ने पलटवार करते हुए कुवैत और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दीं. कुवैत ने 7 मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया. इस जवाबी कार्रवाई और हॉर्मुज क्षेत्र में बढ़ते हमलों के कारण पूरे खाड़ी देशों में युद्ध जैसी स्थिति बन गई है और तनाव चरम पर पहुंच गया है.
ईरान के रडार ठिकानों पर अमेरिका की भीषण बमबारी
शनिवार को अमेरिकी सेना ने ईरान के तटीय इलाकों में स्थित सैन्य निगरानी और रडार ठिकानों पर बड़ा हमला बोल दिया. अमेरिका ने यह कार्रवाई ईरान द्वारा हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) की तरफ भेजे गए ड्रोन्स को मार गिराने के बाद की है. अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, ईरान के ये ड्रोन इलाके में वाणिज्यिक और समुद्री जहाजों को निशाना बनाने की फिराक में थे.
इसके बाद अमेरिकी वायुसेना ने गोरुक और केशम द्वीप पर बने ईरानी रडार ठिकानों को तबाह कर दिया.
🚨 BREAKING NEWS :
Iran Launches Massive Strike on Kuwait’s Oil Facilities
According to reports, Iran has carried out another major airstrike targeting Kuwait’s oil infrastructure. The attack is being described as one of the most significant strikes so far, sending shockwaves… pic.twitter.com/WWmUJiANRM
— Iranian Force (@MrImranPk) June 6, 2026
ईरान ने कहा- सीजफायर का खुला उल्लंघन
अमेरिका की इस सैन्य कार्रवाई पर ईरान के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. तेहरान ने इसे 8 अप्रैल को हुए सीजफायर समझौते का सीधा उल्लंघन बताया है. ईरानी विदेश मंत्रालय का कहना है कि अमेरिका की इन हरकतों से साफ है कि वह क्षेत्र में शांति नहीं चाहता. ईरान ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि इस गैर-कानूनी हमले और इससे बढ़ने वाले तनाव की पूरी जिम्मेदारी वाशिंगटन की होगी.
पलटवार: कुवैत और बहरीन में अमेरिकी बेस पर बरसीं मिसाइलें
अमेरिकी हमले के कुछ ही देर बाद ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने भीषण पलटवार किया. ईरान ने कुवैत और बहरीन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए कई बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दीं. इसके साथ ही हॉर्मुज से गुजरने की कोशिश कर रहे चार अमेरिकी तेल टैंकरों पर भी ईरान ने गोलीबारी की. इस जवाबी हमले के बाद बहरीन में युद्ध के सायरन बजने लगे और नागरिकों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को कहा गया.
कुवैत ने रोके मिसाइल हमले, खाड़ी देशों में अलर्ट
कुवैती सेना ने पुष्टि की है कि उसने अपने हवाई क्षेत्र में घुसने वाली सात ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया. हालांकि, मिसाइलों का मलबा रिहायशी इलाकों में गिरने से संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
कुवैत और बहरीन दोनों देशों ने ईरान के इस कदम की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे अपनी संप्रभुता पर सीधा हमला बताया है. वहीं, क्षेत्र के बदलते हालातों के बीच पाकिस्तान के मंत्रियों के ईरान दौरे की भी खबर है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


