Bharat Express DD Free Dish

अमेरिका में भिंडी का रेट सुनकर उड़ जाएंगे होश, आखिर क्यों बिक रही हमारी आम सब्जी इतनी महंगी?

Okra price USA: अमेरिका में भिंडी की कीमत 7,250 रुपये किलो तक पहुंच गई है. इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो में दिखा कि 85 ग्राम का क्रिस्पी फ्राइड भिंडी पैकेट 600 रुपये में बिक रहा है. भिंडी पोषण और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद है.

Okra price USA: भारतीय रसोई की आम सब्जी भिंडी इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है. वजह है इसके दाम. अमेरिका के सुपरमार्केट में भिंडी की कीमत करीब 7,250 रुपये किलो तक पहुंच गई है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में दिखाया गया कि 85 ग्राम का क्रिस्पी फ्राइड भिंडी पैकेट 6.5 डॉलर यानी लगभग 600 रुपये में बिक रहा है.

इन्फ्लुएंसर का वीडियो

इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर ने एक वीडियो में बताया कि भारत में जो भिंडी सब्जी के तौर पर खाई जाती है, उसे अमेरिका में स्नैक्स की तरह बेचा जा रहा है. उन्होंने पैकेट दिखाक र कीमत भी बताई.

विटामिन सी से भरपूर

भिंडी पोषण के लिहाज से बेहद फायदेमंद है. हेल्थलाइन के अनुसार 100 ग्राम कच्ची भिंडी में हमारी रोज़ाना जरूरत का लगभग 26% विटामिन सी होता है. यह पोषक तत्व इम्यूनिटी मजबूत करने और त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करता है.

अन्य विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट

भिंडी में विटामिन A, विटामिन K, विटामिन B6 और फोलेट भी मौजूद होते हैं. साथ ही इसमें पॉलीफेनॉल और फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं.

प्रोटीन और फाइबर

यूएसडीए के आंकड़ों के मुताबिक 100 ग्राम भिंडी में 2 ग्राम प्रोटीन और 3.2 ग्राम डायटरी फाइबर होता है. इसमें ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड की थोड़ी मात्रा भी मिलती है.

घर पर बनाएं टेस्टी डिशेज

भारत में मसालेदार सूखी भिंडी तो आम है ही, इसके अलावा दही वाली भिंडी, क्रंची भिंडी या ओकरा सूप भी बनाया जा सकता है. पतले स्लाइस काटकर इसे एयर फ्राई या बेक करके स्नैक्स की तरह भी खाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसा, पिघले स्टील के रिसाव से 8 कर्मचारियों की मौत

सेहत के फायदे

भिंडी का फाइबर पाचन को बेहतर करता है. विटामिन के खून के थक्के जमाने में मदद करता है. विटामिन ए आंखों की सेहत के लिए जरूरी है. वहीं फोलेट नई कोशिकाओं और रेड ब्लड सेल बनाने में अहम भूमिका निभाता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read