Bharat Express DD Free Dish

चेहरे पर मायूसी, आंखो में आंसू; दोस्त की मौत से टूटे सलमान खान

Salman Khan on Kumud Rane death: करीबी दोस्त और हेयरस्टाइलिस्ट कुमुद राणे के निधन से सलमान खान गहरे सदमे में हैं। अंतिम दर्शन के दौरान अभिनेता बेहद भावुक नजर आए. कैंसर से जूझ रही कुमुद राणे को श्रद्धांजलि देने सलमान खान के साथ पूरा खान परिवार भी पहुंचा.

Salman Khan on Kumud Rane death

Salman Khan on Kumud Rane death

Salman Khan on Kumud Rane death: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने करीबी दोस्त और सहयोगी कुमुद राणे के निधन से गहरे सदमे में हैं. कुमुद राणे के निधन की खबर सामने आते ही सलमान खान बेहद भावुक हो गए. वर्षों पुरानी दोस्ती और भरोसे के इस रिश्ते के टूटने का दर्द उनके चेहरे पर साफ दिखाई दिया. कुमुद राणे लंबे समय से सलमान खान के करीबी दोस्तों में गिने जाते थे. दोनों के बीच सिर्फ पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक संबंध भी थे. कई मौकों पर कुमुद राणे को सलमान के साथ देखा गया था. ऐसे में उनके अचानक निधन की खबर ने अभिनेता को झकझोर कर रख दिया.

दोस्त की मौत से टूटे सलमान खान

अंतिम दर्शन के दौरान सलमान खान की आंखें नम नजर आईं. चेहरे पर गहरी उदासी और खामोशी साफ दिखाई दे रही थी. मीडिया के कैमरों में कैद तस्वीरों और वीडियो में अभिनेता बेहद भावुक दिखे. उन्होंने अपने दोस्त को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. कुमुद राणे के पति जग्गी राणे भी सलमान खान के करीबी दोस्त हैं.  बता दें कि कुमुद राणे एक हेयरस्टाइलिस्ट थीं. मुंबई के बांद्रा इलाके में उनका सैलून है. कुमुद  कैंसर से पीड़ित थीं. लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन वह जिंदगी की जंग हार.

यह भी पढ़ें: गजेंद्र चौहान ने पीएम मोदी को दी बधाई, कहा- 10 जून को नेहरू जी का रिकॉर्ड पीछे छोड़ रचेंगे नया इतिहास

सलमान खान का पूरा परिवार ने कुमुद राणे को दी अंतिम विदाई

अरबाज खान, सोहेल खान, उनकी मां सलमा और हेलेन, सोहेल के बेटे निर्वाण और अरबाज खान के बेटे अरहान भी कुमुद राणे अंतिम दर्शन करने पहुंचे. कुमुद राणे और सलमान खान के बीच दोस्ती का ही रिश्ता नहीं था बल्कि दोनों के बीच पारिवारिक रिश्ता भी था. कुमुद के यूं चले जाने से सलमान खान के पूरे परिवार को झटका लगा है.

एक्शन ड्रामा फिल्म पर सलमान खान कर रहे हैं काम

सलमान खान फिलहाल एक्शन-ड्रामा फिल्म पर काम कर रहे हैं, इस फिल्म को वामशी पेडिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं. अभी तक मेकर्स ने फिल्म के नाम का भी ऐलान नहीं किया है. इस फिल्म में सलमान खान के साथ नयनतारा भी नजर आएंगी. इसके अलावा इसी साल सलमान की ‘मातृभूमि’ भी रिलीज होने वाली है. बता दें कि मातृभूमि 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी कारणवश फिल्म की रिलीज डेट टल गई. अभी तक नई रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read